फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनेश कार्तिक ने रखी मन की बात, दिल खोलकर की मालिक शाहरुख खान की तारीफ

Sat, 06 Apr 2019 05:26 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dinesh Karthik,Shah Rukh Khan - फोटो : social media
कोलकाता ने इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन में शानदार शुरुआत की है। इस सीजन में उसने अब तक 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें तीन में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। दो बार की चैंपिंयन कोलकाता ने शुक्रवार को पहली खिताब के लिए तरस रही बैंगलोर की टीम को 5 विकेट से हराकर इस सीजन की तीसरी जीत दर्ज की।
विज्ञापन

2 of 5
दिनेश कार्तिक - फोटो : ipl
इस जीत के खुश कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टीम को मालिक शाहरुख खान की जमकर तारीफ की है। कार्तिक ने कहा, 'शाहरुख खान बोर्ड में शामिल होने वाले टॉप ओनर हैं, जो अपनी टीम और अन्य टीमों के लिए भी शुभकामनाएं देते हैं। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि 'किंग ऑफ बॉलीवुड' क्रिकेट मैच देखना पसंद करते हैं क्योंकि वह खुद एक खेल-प्रेमी व्यक्ति हैं।
विज्ञापन

3 of 5
shah rukh khan
शाहरुख लीग में एक हरफनमौला मालिक रहे हैं और यहां तक कि कैरिबियन प्रीमियर लीग (ट्रिनबागो नाइट राइडर्स) और दक्षिण अफ्रीका के टी20 ग्लोबल लीग (केपटाउन नाइट राइडर्स) में क्रिकेट टीमों को खरीदकर कोलकाता टीम के ब्रांड का विस्तार किया है। कोलकाता और सामान्य रूप से खेल के लिए शाहरुख खान के जुनून के बारे में बात करते हुए कार्तिक ने कहा कि, वह ऐसे व्यक्ति हैं, जो हार को समझते हैं और इसे सकारात्मक तरीके से लेते हैं।

4 of 5
dinesh karthik - फोटो : file photo
कार्तिक ने एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत में कहा, 'सबसे पहले, वह कमाल के इंसान हैं। मैंने उनके साथ बहुत कम समया बिताया है। वह एक शीर्ष मालिक हैं और वास्तव में एक बड़े दिल वाला व्यक्ति हैं, जो अपनी टीम और अन्य टीमों के लिए भी शुभकामनाएं देते हैं। वह क्रिकेट मैच देखना पसंद करते हैं। वह ऐसे व्यक्ति हैं, जो खेल से प्यार करते हैं। वह कोलकाता के बारे में नहीं है, और 'हमें जीतने की जरूरत है।' वह एक अच्छा खेल देखना पसंद करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिनेश कार्तिक - फोटो : file photo
उन्होंने आगे कहा, 'वह कोलकाता से बहुत प्यार करते हैं और चाहते हैं कि हम वास्तव में अच्छा करें। वह ऐसे व्यक्ति हैं जो नुकसान को समझते हैं और सकारात्मक तरीके से उन पर प्रतिक्रिया करते हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि उनके जैसा मालिक मिला।'

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें