फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: KXIP के पास प्लेऑफ में एंट्री का आखिरी मौका, सामने है 'माही 'ब्रिगेड की चुनौती

Sun, 20 May 2018 08:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
kxip
आईपीएल सीजन-11 में चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आज 56वां मुकाबला पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। किंग्स इलेवन पंजाब के पास अब प्लेऑफ में एंट्री का आखिरी रास्ता बचा है। प्लेऑफ में एंट्री के लिए पंजाबा को आज हर हाल में चेन्नई को मात देनी होगी। बेहतरीन शुरुआत के बाद पंजाब की टीम राह भटक गई है और अब उसे अंतिम चार में जाने के लिए आखिरी लीग मैच जीतना ही होगा। पंजाब के इस समय 12 अंक हैं।

बता दें कि कि अब तक खेले कुल 13 मैचों में से छह में जीत हासिल कर किंग्स इलेवन पंजाब प्वॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। इस सीजन में पंजाब के लिए सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने पूरे सीजन में शानदार बल्लेबाजी की है और 13 मैचों में 652 रन बनाए हैं। क्रिस गेल ने शुरुआत में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए कुछ अच्छी पारी खेली थी, लेकिन अब उनका बल्ला भी शांत हो गया है।
विज्ञापन

2 of 4
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : ipl
किंग्स इलेवन पंजाब के पास बेहद आक्रामक गेंदबाज हैं। गेंदबाजी में टीम का आक्रमण मुजीब उर रहमान के बिना अधूरा है। हालांकि कप्तान ने अश्विन ने जिम्मेदारी ली है, लेकिन दूसरे छोर से सफल नहीं हो पाए हैं। तेज गेंदबाजों में सिर्फ एंड्रयू टाय ही अपना प्रभाव छोड़ सके हैं। टाय को उम्मीद होगी कि मोहित शर्मा भी उनका साथ दें।

पंजाब एक टीम के तौर पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही है। एरॉन फिंच, मार्कस स्टोइनिस, मयंक अग्रवाल, युवराज सिंह मध्यम क्रम को संभालने में विफल रहे हैं। करुण नायर ने जरूर टीम की जिम्मेदारी ली है, लेकिन बीते दो मैचों में वो भी शांत रहे हैं। पिछले मैच में उन्हें टीम में भी जगह नहीं मिली थी।
विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स

3 of 4
csk
वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स 13 में से आठ मुकाबले जीतकर प्लेऑफ में एंट्री कर चुकी है। हालांकि पिछले मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ अपना आखिर मैच 34 रन से गंवाने के बाद माही ब्रिगेड जीत के साथ लीग का अंत करना चाहेगी।

चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज रायुडू इस समय जबर्दस्त फॉर्म में है। रायुडू ने 13 पारियों में 585 रन बनाए हैं और वॉटसन ने इतनी ही पारियों में 438 रन अपने खाते में डाले हैं। मध्यक्रम में सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी ने अच्छे से टीम को संभाला है और शीट एंकर का रोल निभाया है।
विज्ञापन

4 of 4
csk
निचलेक्रम में ड्वेन ब्रावो के रूप में बड़े शॉट खेलने वाला खिलाड़ी दो बार की इस विजेता के पास है। गेंदबाजी में धोनी ने जिसको मौका दिया उसने कप्तान को निराश नहीं किया। चाहे वो दीपक चाहर हों, चाहे के.एम. आसिफ या लुंगी नगीदी। शार्दुल ठाकुर तो उसके लिए लगातार जिम्मेदारी निभा रहे हैं। स्पिन में टीम का जिम्मा हरभजन सिंह, इमरान ताहिर और कर्ण शर्मा के कंधों पर है।

टीमें:

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना, ड्वेन ब्रावो, शेन वॉटसन, अंबति रायडू, मुरली विजय, हरभजन सिंह, फाफ डु प्लेसिस, मार्क वुड, सैम बिलिंग्स, दीपक चाहर, लुंगी नगीदी, के.एम. आसिफ, कनिष्क सेठ, मोनू सिंह, ध्रुव शोरे, क्षितिज शर्मा, चैतन्य बिश्नोई, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर, शार्दुल ठाकुर, एन. जगादीसन।

किंग्स इलेवन पंजाब: रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), युवराज सिंह, लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एरॉन फिंच ,मनोज तिवारी, अंकित राजपूत, मोहित शर्मा, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल और एंड्रयू टाय।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें