मोहित शर्मा
- फोटो : ipl
5) मोहित शर्मा- चेन्नई को अंतिम ओवर में 17 रन की जरूरत थी और स्ट्राइक पर वर्ल्ड के बेस्ट फिनिशर एमएस धोनी थे। धोनी पहले भी कई बार ऐसे मौकों पर टीम को जीत दिला चुके थे और फैंस को उम्मीद थी कि रविवार को वह एक बार फिर वही कमाल करेंगे। मगर मोहित शर्मा ने उन्हें ऐसा करने नहीं दिया और 12 रन खर्च करके पंजाब की जीत पर मुहर लगाई। मोहित का मैच में प्रदर्शन उम्दा नहीं रहा, लेकिन अंतिम ओवर में 17 रन की रक्षा करके वह मैच के हीरो बन गए। मोहित ने चार ओवर के अपने कोटे में 47 रन खर्च किए और शेन वॉटसन (11) के रूप में एक विकेट हासिल किया।