फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप के लिए युवा खलील अहमद ने बनाया मास्टरप्लान, विंडीज होगी पहला शिकार

Sat, 20 Oct 2018 02:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
खलील अहमद
भारतीय टीम प्रबंधन को प्रभावित करने के बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद अब विंडीज के खिलाफ आगामी सीरीज में अच्छे प्रदर्शन से 2019 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम में अपना स्थान पक्का करना चाहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
खलील अहमद
खलील ने दुबई में एशिया कप की खिताबी जीत के दौरान भारतीय टीम में पदार्पण किया और गेंद को स्विंग करने की अपनी काबिलियत से कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा को प्रभावित किया था।
विज्ञापन

3 of 5
Khaleel Ahmed
भारत के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले साल पांच जून को शुरुआती मैच से शुरू होने वाले विश्व कप अभियान से पहले केवल 18 वनडे खेले जाने हैं और खलील ने अपनी प्राथमिकता तय कर दी हैं। 

4 of 5
Khaleel Ahmed
खलील ने रविवार को विंडीज के खिलाफ भारत के पहले वनडे से पहले कहा, 'विश्व कप के मद्देनजर यह मेरे लिए अच्छी तैयारी होगी। मैं विश्व कप से पहले ज्यादा से ज्यादा विकेट अपने नाम करना चाहता हूं। अगर मुझे विश्व कप के लिए चुना जाता है तो इससे मेरे आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी और मुझ पर कम दबाव होगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Khaleel Ahmed
राजस्थान के इस 20 वर्षीय गेंदबाज को लगता है कि दिल्ली डेयरडेविल्स में मेंटर जहीर खान से उन्हें बेहतरीन गेंदबाजी करने में काफी मदद मिली। खलील ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं उनकी (जहीर की) सलाह से बेहतरीन गेंदबाज बन गया हूं। मैंने दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ दो साल के कार्यकाल के दौरान जहीर भाई के साथ काफी समय बिताया। हम आईपीएल के दौरान अलग-अलग परिस्थितियों में खेले थे और वह हमेशा इस बारे में बात करते थे कि अलग-अलग तरह की पिच पर किस तरह से गेंदबाजी करनी चाहिए।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें