नवारात्रि के साथ त्योहारों की भी शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में लोग आपको घर में कम और बाजार में शॉपिंग का मजा लेते ज्यादा दिखाई देंगे। इस त्योहारी मौसम में न सिर्फ लोग छोटी मोटी चीजें बल्कि घर, दुकान ,वाहन सभी खरीदते हैं और ऐसे में उनकी मदद करने के लिए कंपनियां भी एक से बढ़कर एक आॅफर निकालती हैं। ताकि लोग अपनी पसंदीदा चीज लेने में जरा भी देरी न करें। आइए आपकी इस त्योहारी मौसम की मुश्किलें कम करते हुए ऐसी कुछ कारों के बारे में बताते हैं। जिनकी कीमत भी कम और माइलेज, लुक्स जानकर भी आप दीवाने हो जाएंगे ।