फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खलील के आने से टीम इंडिया को मिला फायदा, एमएस धोनी भी करेंगे बेहतर प्रदर्शन'

Thu, 01 Nov 2018 08:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
khaleel ahmed
भारत के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कहा कि टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण कभी इतना अधिक मजबूत नहीं लगा और युवा खिलाड़ी खलील अहमद के शामिल होने से इसे और मजबूती मिली है। 
विज्ञापन

2 of 5
Khaleel Ahmed
उन्होंने कहा, 'हमारे पास काफी अच्छी तेज गेंदबाजी चौकड़ी है। साथ ही बेंच स्ट्रेंथ भी काफी मजबूत है। खलील काफी रोमांचक दावेदार नजर आते हैं। उसमें पैनापन और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने का कौशल है। वह काफी रोमांचक खिलाड़ी है।'
विज्ञापन

3 of 5
खलील अहमद
खलील ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में चौथे वनडे मैच में 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जिसके कारण 378 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही मेहमान टीम 153 रन पर ढेर हो गई। बिना किसी खिलाड़ी का नाम लिए अरुण ने कहा कि तेज गेंदबाजी में बेंच स्ट्रेंथ के कारण टीम प्रबंधन के लिए गेंदबाजों को रोटेट करना और उनके काम के बोझ का प्रबंधन कर पाना आसान हो गया है। 

4 of 5
ms dhoni
गेंदबाजी कोच ने आलोचना का शिकार महेंद्र सिंह धोनी का भी बचाव करते हुए कहा कि वह भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी हैं और अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। उनके स्ट्राइक करने की क्षमता को सभी देख सकते हैं। उन्होंने पहले भी कई बार ऐसा किया है। वह काफी अनुभवी हैं और मुझे यकीन है कि मौके मिलने पर वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंबाती रायुडू
यह पूछने पर कि क्या वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में अंबाती रायडू के प्रदर्शन को देखते हुए यो-यो फिटनेस टेस्ट पर प्रदर्शन को अहमियत दी जाएगी, अरुण ने कहा कि फिटनेस साबित करना अनिवार्य है। रायडू यो-यो टेस्ट में विफल रहने के कारण इंग्लैंड दौरे की भारतीय टीम से बाहर हो गए थे जिसके बाद उन्होंने मौजूदा सीरीज में वापसी करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया और पिछले मैच में शतक जड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें