इंटरनेशनल क्रिकेट से हाल ही में विदाई लेने वाले इंग्लिश बल्लेबाज केविन पीटरसन आए दिन अपने पशु प्रेम को उजागर करते रहते हैं। सोमवार को पीटरसन ने एक ट्वीट में भारत की प्रशंसा करते हुए अपना पशु प्रेम व्यक्त किया।
विज्ञापन
2 of 5
केविन पीटरसन
- फोटो : getty
दरअसल काजीरंगा नेशनल पार्क में गैंडों की संख्या में इजाफे से खुश पीटरसन ने लिखा, 'यह बहुत अच्छी खबर है। इसे पढ़ने के बाद मैं बहुत खुश हूं। इंडिया, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और आपके जानवरों से भी बहुत प्यार करता हूं।'
विज्ञापन
3 of 5
केेविन पीटरसन
- फोटो : twitter
बता दें कि आए दिन पीटरसन जानवरों की घटती संख्या से संबंधित आंकड़े ट्विटर पर शेयर करते रहते हैं। उन्होंने एक तेंदुए के बच्चे को भी गोद लिया था। इसके बाद वह रायपुर आए और सीएम रमन सिंह से मुलाकात की। उन्होंने भावुक होकर कहा था, 'मैंने एक अनाथ बच्चे को अपनाया है।'
4 of 5
केविन पीटरसन
- फोटो : twitter
इतना ही नहीं क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद पीटरसन ने बताया था कि भविष्य में पशुओं का संरक्षण ही अब उनकी नई ड्यूटी होगी।
द. अफ्रीका में जन्मे इस इंग्लिश क्रिकेटर ने पाकिस्तान सुपर लीग से अपने करियर को विराम दिया। आईपीएल में वह दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर से भी खेल चुके हैं।