फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC 2021: एक मैदान पर 'दो दोस्तों' की खिताबी जंग, विलियमसन टॉस को लेकर बेहद उत्साहित, कही ये बात

Mon, 07 Jun 2021 05:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली , केन विलियमसन - फोटो : social media
वे मैदान पर कड़े प्रतिद्वंद्वी हैं लेकिन मैदान के बाहर बहुत अच्छे मित्र हैं और इसलिए न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को लगता है कि 18 जून से साउथम्पटन में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ टॉस के लिए जाना शानदार अनुभव होगा। कोहली और विलियमसन दोनों ही अपनी अगुवाई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को जीतने की कोशिश करेंगे तथा कीवी कप्तान इस तथ्य से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि भारत के विश्वस्तरीय गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ यह आसान नहीं होगा। केन से जब भारतीय कप्तान के खिलाफ 2008 में अंडर-19 के दिनों से चल रही प्रतिद्वंद्विता के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा, 'हम विभिन्न स्तरों और प्रतियोगिताओं में एक दूसरे के खिलाफ खेले हैं और एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। इसलिए मैदान पर साथ में उतरना, टॉस करना और पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में एक दूसरे से मिलना काफी अच्छा होगा।'
 
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली और केन विलियमयन - फोटो : ट्विटर
विलियमसन ने कहा कि वह भारतीय गेंदबाजी की मजबूती और हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में उनकी ऐतिहासिक जीत से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उन्होंने कहा, 'हां , उनके पास शानदार आक्रमण है। वह निश्चित तौर पर एक बेहतरीन टीम है। हमने उनकी मजबूती को देखा है। निश्चित तौर पर हमें ऑस्ट्रेलिया में ऐसा देखने को मिला।'विलियमसन ने कहा, 'उनकी तेज गेंदबाजी और स्पिन विभाग मजबूत है। वह बेहतरीन टीम है और रैंकिंग में शीर्ष पर है जो कि सही है। फाइनल में एक सर्वश्रेष्ठ टीम का सामना करना हमारे लिए शानदार मौका है।' अलग तरह की परिस्थितियों में ड्यूक गेंदों से खेलना और बारिश की संभावना दोनों विलियमसन के दिमाग में हैं। उन्हें उम्मीद है कि फाइनल से पहले साउथम्पटन की पिच पर कम घास होगी।
विज्ञापन

3 of 4
केन विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'थोड़ी घास कट सकती है और उस पर रोलर चलाया जा सकता है। मैं अभी टीम के बारे में नहीं जानता। देखते हैं कि परिस्थितियां कैसी होती है। हमने अभी तक प्रत्येक दिन बारिश देखी है। भिन्न परिस्थितियों में ड्यूक गेंदों का सामना करने का अनुभव हासिल करना अच्छा है।' न्यूजीलैंड की मुख्य चिंता नंबर सात पर बल्लेबाज या आलराउंडर चुनने को लेकर है विलियमसन ने कहा कि सभी विकल्प खुले हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
केन विलियमसन - फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'हमें इस तरह के फैसले करने के लिए परिस्थितियों का आकलन करना होगा। हम जब भी अलग स्थान पर खेलते हैं परिस्थितियों के अनुसार टीम का चयन करते हैं जो हमारे अनुकूल हो।' विलियमसन ने कहा कि बाउंसर विशेषज्ञ नील वैगनर भारत के खिलाफ अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा, 'उसकी लंबे स्पैल करने और लंबे समय तक दबाव बनाए रखने की क्षमता ऐसी है जिसके कारण वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतना सफल रहा है। वह हमारी टीम का अहम सदस्य है। उसका टीम में होना शानदार है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें