फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के बाद विलियमसन बोले- टीम इंडिया के आगे टिक नहीं सकी न्यूजीलैंड, पूरी सीरीज में बनाए रखा दबाव

Mon, 04 Feb 2019 09:17 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केन विलियमसन - फोटो : pti
अंबाती रायुडू व हार्दिक पांड्या की तूफानी बल्लेबाजी और शमी-युजवेंद्र की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को आखिरी वन-डे में 35 रन से हराया। इसी के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की वन-डे सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया है। आइए जानते हैं सीरीज हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान ने क्या कहा?

 
विज्ञापन

2 of 4
टीम इंडिया
टीम इंडिया के खिलाफ 1-4 से हार झेलने बाद कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने स्वीकार किया कि उनकी टीम टीम इंडिया के लगातार दबाव के आगे टिक नहीं सकी। मैच के बाद उन्होंने कहा, 'यह अलग पिच थी। उन्होंने अच्छा स्कोर बनाया। हम जानते थे कि यह मुश्किल होगा, हम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर सके। हमने गलत समय पर विकेट गंवाए। उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।'
विज्ञापन

3 of 4
केन विलियमसन - फोटो : twitter
उन्होंने आगे कहा, 'अगर हम अपने स्कोर को थोड़ा और आगे तक लेकर जाते तो उसका रिजल्ट कुछ और हो सकता था। पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन का श्रेय भारत को जाता है। उन्होंने हमारी अपनी कंडीशन में खेलने के लिए हमें कई सबक दिए हैं। हमें इस सीरीज से बहुत कुछ सीखना होगा। वो सीरीज जीत के हकदार हैं। ये दबाव वाला खेल है। पूरी सीरीज के दौरान भारत ने हमपर दबदबा बनाए रखा।'
विज्ञापन

4 of 4
team india
बता दें कि वेलिंग्टन में रविवार को खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुई 49.5 ओवर में सभी 10 विकेट गंवाने के बाद 253 रन का लक्ष्य न्यूजीलैंड के सामने रखा था, लेकिन मेजबान टीम 44.1 ओवर में 217 रन बनाकर ही ढेर हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें