फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगारू कप्तान से भिड़े थे रबाडा, कड़ी सजा मिली तो हो सकते हैं पूरी सीरीज से बाहर

Sat, 10 Mar 2018 09:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कागिसो रबाडा
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा पर आईसीसी की गाज गिर सकती है। रबाडा ने पोर्ट एलिजाबेथ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को 5 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 243 रन पर ऑलआउट की। हालांकि, रबाडा एक समय अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं रख सके और इसका परिणाम उन्हें निलंबित होकर झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
कागिसो रबाडा और स्टीव स्मिथ
दरअसल, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ का विकेट झटका। इसके बाद उन्होंने अपना कंधा स्मिथ को लगाया। बता दें कि मैदान में खिलाड़ियों के शारीरिक कांटेक्ट पर पूर्ण मनाही है। ऐसी रिपोर्ट्स मिली है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) रबाडा पर कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
कागिसो रबाडा
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 161 पहुंचा तब रबाडा ने स्मिथ को LBW आउट कर दिया। इसके बाद तेज गेंदबाज ने काफी आक्रामक प्रतिक्रिया दी। रबाडा Yes…Yes करते हुए अपने साथी खिलाड़ियों की ओर बढ़ रहे थे। उनके रास्ते में ही स्टीव स्मिथ खड़े थे। इसी दौरान रबाडा का कंधा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के संपर्क में आ गया। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि रबाडा की ऐसी प्रतिक्रिया खेल भावना के विपरित है।

<blockquote class="twitter-video" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">Will Proteas star Kagiso Rabada find himself in trouble for this incident on day one? <a href="https://twitter.com/hashtag/SAvAUS?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#SAvAUS</a> <a href="https://t.co/fqvFIx8ogZ">pic.twitter.com/fqvFIx8ogZ</a></p>&mdash; cricket.com.au (@CricketAus) <a href="https://twitter.com/CricketAus/status/972211239022661632?ref_src=twsrc%5Etfw">March 9, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

4 of 5
कागिसो रबाडा - फोटो : File
मैच रेफरी जैफ क्रू इस मामले पर जल्द ही फैसला ले सकते हैं। आईसीसी के नियमों के मुताबिक रबाडा के खाते में इस वक्त पांच डीमेरिट पॉइंट हैं। इसमें अगर तीन और जुड़ गए तो उन पर दो टेस्ट का बैन लग सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाफ डू प्लेसी और कागिसो रबाडा
अगर ICC ऐसा फैसला लेती है तो रबाडा 4 टेस्ट मैचों की इस सीरीज से ही बाहर हो सकते हैं। आईसीसी नियम के मुताबिक 24 महीने में 8 डिमेरिट पॉइंट होने पर खिलाड़ी को मैच से बाहर किया जा सकता है। साल 2017 में भी रबाडा पर पेनल्टी लगाई गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें