टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा 14 मार्च से शुरू होने वाले ईरानी कप से बाहर हो गए हैं। जडेजा इस समय साइड स्ट्रेन से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें आराम करने की सलाह दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को बयान जारी करते हुए कहा, 'रविंद्र जडेजा को साइड स्ट्रेन के कारण आराम करने की सलाह दी गई है।'
विज्ञापन
2 of 5
जडेजा और अश्विन
बोर्ड ने अपने बयान में आगे कहा, 'ऑल इंडिया सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने जडेजा की जगह रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में रविचंद्रन अश्विन को शामिल किया है।' बता दें कि ईरानी कप का मुकाबला 14 से 18 मार्च के बीच रेस्ट ऑफ इंडिया और विदर्भ के बीच नागपुर में खेला जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
ravindra jadeja
रविंद्र जडेजा की हालांकि आईपीएल में वापसी की संभावना प्रबल है, जहां वह चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए दिखेंगे। जडेजा उन तीन खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्हें CSK ने आगामी आईपीएल के लिए रिटेन किया है।
4 of 5
रविंद्र जडेजा
- फोटो : File
वैसे जडेजा काफी समय से सीमित ओवरों के प्रारूप में टीम इंडिया से बाहर हैं। वह टेस्ट टीम के नियमित सदस्य हैं। टीम इंडिया को अब अगला टेस्ट जून में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। इसके बाद टीम अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेगी।