फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस स्टार ऑलराउंडर की पत्नी और दादी पर हुआ हमला, सरेआम लूट ले गए ये सामान

Sat, 28 Oct 2017 04:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
1 of 5
जेपी डुमिनी और उनकी वाईफ - फोटो : Twitter
दक्षिण अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर जेपी डुमिनी पूरे विश्व में बढ़ते क्राइम को लेकर इन दिनों काफी चिंतित हैं। दरअसल, हाल ही में केपटाउन शहर के एक क्लिनिक पर डुमिनी की पत्नी और उनकी दादी मां पर बदमाशों ने हमला कर दिया।
 
विज्ञापन

2 of 5
जेपी डुमिनी और उनकी वाईफ - फोटो : Twitter
फर्स्ट क्लास और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर चुके डुमिनी ने खुद ट्वीट कर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने ट्वीट में इस पोस्ट के जरिये लिखा है कि जो लोग उस क्लिनिक में दवा लेने जाते हैं, वो सतर्क रहे।
विज्ञापन

3 of 5
जेपी डुमिनी - फोटो : Twitter
गौरतलब है कि बीते गुरुवार दोपहर उनकी पत्नी अपनी दादी के साथ केपटाउन की एक दवा दुकान गई थीं। वो दवा ले ही रही थीं कि एक लड़के ने उन दोनों पर हमला कर दिया और नेकलस झपट कर भाग गया। इस दौरान डुमिनी के दादी की बांह में चोट लग गई, जिससे उन्हें फ्रैक्चर हो गया। 

4 of 5
जेपी डुमिनी और उनकी वाईफ - फोटो : Twitter
बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन न कर पाने के बाद डुमिनी ने पिछले महीने टेस्ट क्रिकेस से संन्यास ले लिया था। 33 साल के डुमिनी का ध्यान अब सीमित ओवरों के खेल पर केंद्रित हैं। डुमिनी ने कुल 46 टेस्ट मैचों में 32.86 की औसत से 2103 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेपी डुमिनी
इसमें उनके 6 शतक और 8 हाफ सेंचुरी शामिल हैं। वन-डे में डुमिनी ने अब तक 179 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 4 शतक व 24 अर्धशतकों की मदद से 4668 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें