फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ने तोड़ा क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tue, 29 Nov 2016 05:40 PM IST
टीम डिजिटल, नई दिल्ली/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
डज
भारतीय दौरे पर आई इंग्लैंड टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के लिए यह साल एक स्वर्णिम और यादगार वर्ष बन गया है। बल्ले के साथ जमकर रन बनाने के अलावा जॉनी ने विकेट के पीछे भी कमाल कीपिंग की है।
Trending Videos
विज्ञापन

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ने तोड़ा क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड

2 of 7
जॉनी बेर्स्टो - फोटो : espncricinfo
साल 2016 में बार-बार सुर्खियां बनाने के बाद जॉनी बेयरस्टो इंग्लैंड टेस्ट टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा बन कर उभरे हैं। इंग्लैंड ने इस साल सबसे ज्यादा 15 टेस्ट खेले हैं और जॉनी सभी मैचों में टीम का हिस्सा बने रहे हैं।
विज्ञापन

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ने तोड़ा क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड

3 of 7
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : getty
अपने बल्ले से जॉनी ने कप्तान एलेस्टर कुक और युवा प्रतिभा जो रूट से भी अधिक रन बनाए हैं। बेयरस्टो ने इस साल अब तक 64.52 की औसत से 1355 रन बनाए हैं। 2016 में किसी भी खिलाड़ी द्वारा यह सर्वाधिक रन हैं।

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ने तोड़ा क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड

4 of 7
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : getty
इस कामयाबी तक पहुंचते हुए बेयरस्टो ने 3 शतक और 7 अर्धशतक बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 167 का है। मगर भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में जॉनी जो कमाल किया वो बल्ले से नहीं, बल्कि अपने दस्तानों से किया।
विज्ञापन

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ने तोड़ा क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड

5 of 7
Jonny Bairstow
जॉनी बेयरस्टो ने बेन स्टोक्स की गेंद पर उमेश यादव का कैच लपक कर इतिहास रच दिया। वो एक साल में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर बन गए। बेयरस्टो ने इस साल भारत की पहली पासी सिमटने तक कुल 68 शिकार किए।
विज्ञापन

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ने तोड़ा क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड

6 of 7
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : getty
जॉनी बेयरस्टो (2016) ने इस साल 3 स्टंपिंग्स और 65 कैच सहित 68 शिकार कर दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (1998) और ऑस्ट्रेलिया के इयान हिली (1993) का रिकॉर्ड तोड़ा। दोनों के 67 शिकार का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ने तोड़ा क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड

7 of 7
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : getty
मजे की बात यह है कि जॉनी बेयरस्टो के बाद पाकिस्तान के सरफराज अहमद का नाम आता है। उन्होंने इस साल 9 टेस्ट मैचों में कुल 31 शिकार किए हैं। यानी बेयरस्टो अपनी प्रतिद्वंद्वी से दोगुनी से भी अधिक बढ़ता बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें