फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में धूम मचा रहे इस खिलाड़ी की अनदेखी, इंग्लैंड ने नहीं दी World Cup टीम में जगह

Wed, 17 Apr 2019 05:35 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जोफ्रा आर्चर - फोटो : social media
30 मई से शुरू होने जा रहे 2019 क्रिकेट विश्व कप के लिए मेजबान इंग्लैंड ने प्रारंभिक 15 खिलाड़ियों का दल चुन लिया है। हालांकि यह मेजबान इंग्लैंड का विश्व कप के लिए फाइनल स्क्वाड नहीं है। टीम की अगुवाई इयोन मॉर्गन ही करेंगे जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को उपकप्तान चुना गया है।
 
विज्ञापन

2 of 6
जोफ्रा आर्चर - फोटो : file photo
हैरानी की बात यह है कि IPL में धूम मचा रहे तूफानी गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को इस 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि उनके पास आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 और वन-डे सीरीज में कमाल कर विश्व कप दल में शामिल होने का सुनहरा मौका होगा। 24 वर्षीय युवा खिलाड़ी आर्चर इस वक्त इंडियन टी-20 लीग में राजस्थान की तरफ से खेल रहे। इंडियन टी-20 लीग के12वें सीजन में ऑर्चर शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 10 विकेट चटकाए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
जोफ्रा आर्चर - फोटो : Social media
इस मामले में राष्ट्रीय चयनकर्ता एड स्मिथ का कहना है, 'चयन समिति घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में जोफ्रा ऑर्चर के प्रदर्शन को देखकर काफी उत्साहित है। वह बहुत ही प्रतिभावान खिलाड़ी हैं।' इसके अलावा स्मिथ ने कहा कि वह विश्व कप टीम में जगह बना सकते हैं, अगर वह 23 मई तक खुद को और बेहतर साबित कर सकें। वहीं, ऑलराउंडर क्रिस वोक्स का कहना है कि ऑर्चर को विश्व कप की टीम में शामिल करना चाहिए।

4 of 6
जोफ्रा आर्चर - फोटो : Social media
स्मिथ ने आगे कहा कि जोफ्रा ने अपने करियर में 14 वन-डे इंटरनेशनल मैच खेले हैं, लेकिन उन्होंने टी-20 क्रिकेट में फैंस को ज्यादा प्रभावित किया है। मंगलवार को इंडियन टी-20 लीग के 32वें मैच में उन्होंने पंजाब के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट झटके।
विज्ञापन

5 of 6
england cricket team - फोटो : file photo
बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ 19 मई को होने वाले हेडिंग्ले वन-डे के बाद फाइनल 15 सदस्यीय दल का एलान किया जाएगा। इंग्लैंड ने अपनी टीम में 6 बल्लेबाज, 6 ऑलराउंडर और 3 गेंदबाज चुने हैं। स्पिनर्स के तौर पर लेग स्पिनर आदिल रशीद, मोइन अली और जो डेनली को चुना गया है। डेनली बल्लेबाज भी हैं।

इसके अलावा तेज गेंदबाज के तौर पर लियाम प्लंकेट, मार्क वुड को जगह मिली है। वहीं बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, टॉम करन, डेविड विली को बतौर ऑलराउंडर जगह मिली है। IPL में खेल रहे इंग्लिश खिलाड़ी भी 26 अप्रैल से पहले विश्व कप की तैयारियों के चलते इंग्लैंड लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अबतक ऑस्ट्रेलिया, भारत, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड अपनी-अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर चुके हैं। आईसीसी विश्व कप का आगाज 30 मई को होगा। पहला मैच मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाना है। इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे जोफ्रा आर्चर को इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है।

विश्व कप के लिए इंग्लैंड की प्रारंभिक 15 सदस्यीय टीमः इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरेस्टो, जोस बटलर, टॉम करन, जोए डेनली, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जोए रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।


 
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें