फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कैरीबियाई गेंदबाज के लिए नियम तोड़ने को तैयार इंग्लैंड, विश्व कप में दिखाएगा जलवा

Tue, 19 Jun 2018 08:31 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोफ्रा आर्चर - फोटो : ipl
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से गेंदबाजी का मोर्चा संभालने वाले कैरीबियाई खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर विश्व क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जोफ्रा आर्चर को अगले वर्ष होने वाले विश्व कप में इंग्लिश टीम की तरफ से खेलने का मौका मिल सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Jofra Archer
इंग्लिश क्रिकेट टीम में आर्चर को समायोजित करने के लिए इंग्लैंड अपने नियमों में संशोधन कर एक नया ऐतिहासिक अध्याय जोड़ सकता है। बता कि इंग्लैंड से खेलने के लिए दूसरे मूल के खिलाड़ियों के लिए पहले जरूरी था कि वह कम से कम सात साल इंग्लैंड में रहा हो, लेकिन इंग्लैंड की सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में ही इसकी समय सीमा बदलकर तीन वर्ष कर दी थी।
विज्ञापन

3 of 5
जोफ्रा आर्चर
हालांकि इस लिहाज से भी जोफ्रा इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्क्वाड में फिट नहीं हो पाएंगे। कानून के अनुसार जोफ्रा 2022-23 से पहले इंग्लैंड के लिए कोई वर्ल्ड कप खेल ही नहीं सकते, लेकिन इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड इस खिलाड़ी को अपने गुट में शामिल करने के लिए नियमों की अनदेखी करने के लिए भी तैयार हो गया है।

4 of 5
jofra archer
आर्चर को सिर्फ इंग्लैंड के पासपोर्ट और 36 महीने के आवासीय रिकॉर्ड के आधार पर ही टीम में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। बता दें कि बारबाडोज का यह तेज गेंदबाज आईपीएल के अलावा इंग्लिश डोमेस्टिक क्रिकेट में ससेक्स और बिग बैश लीग में हॉबार्ट हरीकैन के लिए भी खेल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jofra archer
बता दें कि जोफ्रा आर्चर ने अपनी बेहतरीन स्पीड और शानदार यॉर्कर के दम पर बहुत कम समय में काफी नाम कमाया है। साल 2013 में यह खिलाड़ी अंडर-19 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुका है। साल 2015 से इंग्लिश डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलने वाले जोफ्रा ने इस साल के मार्च से अभी तक किसी भी कैरीबियन डोमेस्टिक क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें