फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार से निराश इंग्लिश कप्तान जो रूट: मैच के बाद बोले- मौका था पर यहां रह गई चूक

Sat, 06 Mar 2021 09:12 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
1 of 4
जो रूट - फोटो : social media
भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट व सीरीज में मिली हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा कि हमारे पास मैच पर पकड़ बनाने का मौका था लेकिन हम उसे भुनाने में नाकाम रहे। आइए जानते हैं कि हार के बाद रूट ने और क्या क्या कहा?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जो रूट - फोटो : social media
मैच पर पकड़ बनाने का मौका था
मैच के बाद रूट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हमारे पास मैच को अपने पक्ष में करने का मौका था लेकिन हम ऐसा करने में नाकाम रहे। भारत इस मामले में पिछले तीन मैचों में हमसे बेहतर रहा और उन्हें इसका श्रेय मिलना चाहिए।'
 
विज्ञापन

3 of 4
जैक लीच - फोटो : ट्विटर @jackleach1991
रूट ने की बेन फोक्स-जैक लीच की जमकर तारीफ
रूट ने कहा, 'सीरीज को ऐसे खत्म करना हमारे लिए निराशाजनक रहा है लेकिन हमें एक टीम के रूप में आगे बढ़ना होगा।' कप्तान ने कहा, 'बेन फोक्स ने इस सीरीज ने शानदार विकेटकीपिंग की, मुझे लगता है कि वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेट-कीपर है, वह अच्छा खिलाड़ी है। मैं इस दौरे पर जैक के प्रदर्शन से प्रभावित हूं। वह मैच दर मैच बेहतर हो रहे हैं।'
विज्ञापन

4 of 4
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत के बाद भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर @BCCI
जीत के साथ भारतीय टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए चौथे व आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को एक पारी और 25 रन से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से जीत ली और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बना ली। जून में लॉर्ड्स पर होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें