फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: पिच का बहाना बनाने वालों को कोच शास्त्री की खरी-खरी, कहा- कौन शिकायत करेगा...

Sat, 06 Mar 2021 07:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
रवि शास्त्री , विराट कोहली - फोटो : social media
भारत की इस शानदार जीत से टीम इंडिया के मुख्य रवि शास्त्री गदगद हैं। सीरीज जीत के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने पिच का बहाना बनाने वालों पर तगड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मोटेरा की पिच पर हल्ला मचाने का कोई कारण नहीं दिखता है, क्योंकि क्यूरेटर ने ऐसी पिचें बनाई, जिनसे पिछले दो मैचों में यहां शानदार मनोरंजन हुआ।
 
विज्ञापन

2 of 5
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
'मैं इसे मैदानकर्मियों को समर्पित करूंगा

कोच शास्त्री ने इस जीत को मैदानकर्मियों को समर्पित किया। उन्होंने मैच के बाद कहा, 'मैं इसे मैदानकर्मियों को समर्पित करूंगा। मुझे लगता है कि आशीष भौमिक एक शानदार मैदानकर्मी हैं, वह अपना काम जानते हैं। वह दलजीत सिंह के साथ काम कर चुके हैं जो मास्टर क्यूरेटर हैं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
रवि शास्त्री , विराट कोहली - फोटो : social media
कौन इस पिच की शिकायत करेगा?

उन्होंने कहा, 'कौन इस पिच की शिकायत करेगा? इस पर शानदार मनोरंजन हुआ, दोनों टीमों के लिए और खेल के लिए। साथ ही 3-1 के नतीजे से पता नहीं चलता कि यह सीरीज कितनी करीब थी।' उन्होंने कहा, 'हमारे लिए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में तालिका में शीर्ष पर रहना ढाई साल की मेहनत है और उन वर्षों में सफल होने के लिए इससे पहले छह साल की मेहनत है।'

4 of 5
ट्रॉफी के साथ जीत का जश्न मनाती टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर
हम तालिका में शीर्ष पर

उन्होंने कहा, 'खिलाड़ियों ने एक बार में एक ही सीरीज पर ध्यान दिया और वे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के बारे में ज्यादा परेशान नहीं थे क्योंकि 'गोल पोस्ट' हर बार शिफ्ट हो जाता था।' शास्त्री ने आगे कहा, 'हम तालिका में शीर्ष पर चल रहे थे और कुछ नियमों में बदलाव के बाद प्रतिशत प्रणाली आ गई, जब हम खेल भी नहीं रहे थे। लेकिन कोई बात नहीं, फिर भी हमें 520 अंक मिले, हम तालिका में शीर्ष पर रहने और फाइनल खेलने के हकदार हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : twitter@ICC
इंग्लैंड के कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने की थी पिच की आलोचना

मालूम हो कि इंग्लैंड के कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने तीसरे टेस्ट के लिए पिच की कड़ी आलोचना की थी क्योंकि मेहमान टीम डे-नाइट टेस्ट मैच में 112 और 81 रन पर सिमट गई थी। हालांकि,  इस मुकाबले में भारतीय टीम भी पहली पारी 145 रन पर सिमट गई थी लेकिन भारतीय टीम ने पिच को इसका कारण नहीं बताया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें