जहां एक तरफ रूट ने अपने रिकॉर्ड्स में एक खास शतक जोड़ा, वहीं दूसरी ओर ग्रेस और हेडन के रिएक्शन ने इस पारी को क्रिकेट इतिहास के सबसे मनोरंजक पलों में जगह दिला दी। एशेज का गाबा टेस्ट फिलहाल रोमांचक दौड़ में है और यह देखना होगा कि ऑस्ट्रेलिया को जीत मिलती है या इंग्लैंड की टीम वापसी करने में कामयाब रहती है।
जो रूट के देर से आए, लेकिन शानदार टेस्ट शतक ने इंग्लैंड कैंप ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया में बैठे कुछ लोगों को भी बड़ी राहत दी। उनमें से एक हैं ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस हेडन। उन्होंने रूट की पारी पर ऐसा रिएक्शन दिया कि सोशल मीडिया पर आग लग गई।
विज्ञापन
2 of 6
मैथ्यू हेडन और ग्रेस हेडन
- फोटो : ANI/Instagram
हेडन का मजेदार वादा बना चर्चा का विषय
दरअसल, मैथ्यू हेडन ने कुछ दिन पहले मजाक में कहा था कि यदि जो रूट इस एशेज सीरीज में शतक नहीं लगा पाए, तो वह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) के चारों ओर बिना कपड़ों के दौड़ लगाएंगे। यह बयान एक मजाक था, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा और रूट लगातार असफल होते रहे, लोगों ने इसे बहुत गंभीरता से लेना शुरू कर दिया। पहले 15 टेस्ट मैचों में रूट कभी भी ऑस्ट्रेलियाई धरती पर शतक नहीं लगा पाए थे, जो उनके शानदार करियर में एक बड़ा अधूरा आंकड़ा माना जाता था।
विज्ञापन
3 of 6
ग्रेस हेडन
- फोटो : ANI/Instagram
शतक के बाद ग्रेस ने कही यह बात
हालांकि, ब्रिस्बेन के गाबा में पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन जो रूट ने धैर्य, क्लास और अनुभव का बेहतरीन मिश्रण दिखाते हुए 181 गेंदों में शतक पूरा किया। शतक पूरा होते ही ग्रेस हेडन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- रूट थैंक यू, आपने हम सभी की आंखें बचा लीं। उनकी इस पोस्ट पर तुरंत रिएक्शन आने लगे और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
4 of 6
ग्रेस हेडन
- फोटो : ANI/Instagram
मैथ्यू हेडन की भी मजेदार प्रतिक्रिया
पारी के दौरान चैनल सेवेन की कमेंट्री बॉक्स में मौजूद मैथ्यू हेडन भी हर गेंद पर रूट के करीब पहुंचने को लेकर मजाकिया रिएक्शन दे रहे थे। जैसे ही रूट ने अपना शतक पूरा किया, हेडन ने कमेंट्री बॉक्स के बाहर ही खुशी में डांस करना शुरू कर दिया। यह वीडियो भी कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर छा गया और फैंस ने इसे एशेज 2025 की सबसे मजेदार क्लिप बताया।
विज्ञापन
5 of 6
जो रूट
- फोटो : PTI
इंग्लैंड की मजबूत वापसी
रूट की नाबाद 138 रन की पारी (206 गेंद) और आखिरी विकेट के लिए जोफ्रा आर्चर (38 रन, 36 गेंद) के साथ 68 रन की साझेदारी ने इंग्लैंड को पहली पारी में 334 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। मिचेल स्टार्क की तेज और स्विंग भरी गेंदबाजी के बावजूद रूट पूरी तरह संयमित और आत्मविश्वास से भरे दिखे।
सोशल मीडिया पर रूट की वाहवाही
रूट के इस शतक के बाद ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फैंस ने मजेदार मीम्स और पोस्ट्स की बाढ़ ला दी। कुछ ने हेडन को धन्यवाद कहा, तो कुछ ने लिखा कि हेडन का डर ही रूट की सबसे बड़ी प्रेरणा था। जो रूट का यह शतक केवल इंग्लैंड की टीम के लिए नहीं, बल्कि फैन्स, कमेंटेटर्स और सोशल मीडिया की दुनिया के लिए भी एक यादगार पल बन गया।