टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने विशाखापट्नम में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट में 167 रनों का शानदार पारी खेली। हालांकि वो एक साल में 3 दोहरे शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज नहीं बन पाए।
विज्ञापन
यह बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चूके विराट कोहली, जो रूट निकले आगे
2 of 8
विराट कोहली
- फोटो : getty
इसके साथ ही वो एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूक गए। इस रिकॉर्ड में कोहली को उनके चिर प्रतिद्वंद्वी जो रूट ने मात दी। रूट और कोहली के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है कि इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज कौन होगा।
विज्ञापन
यह बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चूके विराट कोहली, जो रूट निकले आगे
3 of 8
विराट कोहली
- फोटो : getty
कोहली ने इस साल गजब का खेल दिखाया है। उनके आंकड़े इस बात सबूत है। कमाल की बात यह है कि इस साल टी-20 में कोहली की औसत 100 से अधिक की है। तीनों फॉर्मेट में कोहली ने 70 से अधिक की औसत से रन बनाए हैं।
यह बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चूके विराट कोहली, जो रूट निकले आगे
4 of 8
विराट कोहली
- फोटो : getty
2016 में कोहली ने तीनों फॉर्मेट में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 रन बना चुके हैं। इस साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 21 खिलाड़ियों ने 1000 रन का आंकड़ा पार किया है। भारत की ओर से कोहली के अलावा अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा भी इस सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
यह बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चूके विराट कोहली, जो रूट निकले आगे
5 of 8
विराट कोहली
- फोटो : PTI
हालांकि 167 के स्कोर पर आउट होने वाले कोहली रूट की पारी से पहले उनसे 11 रन पीछे थे। मगर रूट ने आउट होने से पहले 58 रन की पारी खेल दूरी को 69 रन का कर दिया। कोहली दोहरा शतक बनाने से तो चूके ही, साथ ही 2016 में सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने से भी चूक गए।
विज्ञापन
यह बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चूके विराट कोहली, जो रूट निकले आगे
6 of 8
जो रूट
- फोटो : Cricket Country
रूट ने इस साल में अब तक 38 मैचों में 2,265 रन बनाए हैं। वहीं विराट कोहली ने 2016 में 34 मैचों में 2196 रन बनाए हैं। हालांकि औसत के मामले कोहली रूट से कहीं आगे हैं। कोहली का औसत 84.46 का है, वहीं जो रूट ने सिर्फ 51.32 की औसत से रन बनाए हैं।
विज्ञापन
यह बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चूके विराट कोहली, जो रूट निकले आगे
7 of 8
स्टीव स्मिथ
इस वर्ष सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान का कोई भी खिलाड़ी शामिल नहीं है। इस सूची में इंग्लैंड के 3 (जो रूट, एलेक्स हेल्स और जॉनी बेयरस्टो), ऑस्ट्रेलिया के 2 (डेविड वॉर्नर औस स्टीव स्मिथ) शामिल हैं।
यह बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चूके विराट कोहली, जो रूट निकले आगे
8 of 8
क्विंटन डि कॉक
- फोटो : getty
दक्षिण अफ्रीका के भी 2 बल्लेबाज (क्विंटन डि कॉक और हाशिम आमला) इस सूची में जगह बना पाए हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और श्रीलंका के दिनेश चांदीमल इस सूची में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।