फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, IPL के पहले ही मैच में घायल हुए बुमराह

Mon, 25 Mar 2019 09:45 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bumrah
इंडियन टी-20 लीग में मुंबई को अपने पहले ही मुकाबले में तगड़ा झटका लग गया है। वानखेड़े स्टेडियम में गए दिल्ली और मुंबई के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए। पहली पारी की अंतिम गेंद बुमराह अपनी टीम के लिए एक रन बचाने का प्रयास कर रहे थे और तभी वो घायल हो गए। उनके कंधे में चोट आई है।
 
विज्ञापन

2 of 5
jaspreet bumrah
दरअसल बुमराह ने अंतिम गेंद पर ऋषभ पंत को यॉर्कर गेंद डाली। पंत ने इस पर  ड्राइव लगाने की कोशिश की, लेकिन रन बचाने के चक्कर में बुमराह डाइव लगा दी और उनके कंधे में चोट आ गई। सभी खिलाड़ी उनकी तरफ दौड़े और फीजियो भी मैदान पर आ गए। इसके बाद वह उठे और मैदान से बाहर गए।
विज्ञापन

3 of 5
बुमराह
हालांकि ऐसा बताया जा रहा है कि बुमराह की चोट गंभीर नहीं है। मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू होने के बाद कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि बुमराह ठीक हैं, लेकिन वह बल्लेबाजी करने नहीं आए। ऐसे में उम्मीद है कि वह लीग में मुंबई के लिए आगे भी खेलेंगे। हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

4 of 5
bumrah
इंडियन टी-20 लीग के तुरंत बाद विश्व कप खेला जाना है। बुमराह टीम के स्ट्राइक बॉलर हैं। ऐसे में उनका अनफिट होना भारतीय टीम के दृष्टिकोष से भी सही नहीं है। इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली विश्व कप के मद्देनजर खिलाड़ियों को वर्कलोड़ पर ध्यान देने की बात पहले ही कह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bumrah virat
यही नहीं, विराट चाहते थे कि टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज खेले। बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी और ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या, सभी निश्चित रूप से विश्व कप टीम के अहम हिस्सा होगें। लीग शुरू होने से पहले इनका कार्यभार प्रबंधन चर्चा का प्रमुख विषय था। अपने पहले मैच में मुंबई के खिलाफ छह विकेट पर 213 रन का विशाल स्कोर बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें