फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुमराह संग संजना: शादी के बाद वायरल हुआ पुराना वीडियो, शर्माते दिख रहे जस्सी

Mon, 15 Mar 2021 08:00 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जसप्रीत बुमराह और संजना गणेसन - फोटो : Social Media
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे इंतजार के बाद सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए। अहमदाबाद के रहने वाले 27 वर्षीय बुमराह ने अपने से उम्र में एक साल बड़ी स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन के साथ गोवा में सात फेरे लिए। तमाम अटकलों और सवालों पर विराम लगाते हुए इस जोड़ी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की जानकारी दी।
विज्ञापन

2 of 6
जसप्रीत बुमराह और संजना गणेसन - फोटो : Screengrab from Star sports youtube video
शादी की खबर बाहर आते ही बुमराह और संजना का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वायरल वीडियो में संजना बतौर एंकर जसप्रीत बुमराह से सवाल-जवाब करती नजर आ रही हैं। दरअसल यह वीडियो 2020 का है, जब बीसीसीआई द्वारा आयोजित नमन अवार्ड्स में जसप्रीत बुमराह ने दो बड़े अवार्ड्स अपने नाम किए थे। उसी कार्यक्रम में संजना एंकर थी और उन्होंने बुमराह के अवॉर्ड जीतने पर उनका अनुभव पूछ रही थीं। 
विज्ञापन

3 of 6
जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन - फोटो : इंस्टाग्राम
फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक को एडिट किया गया है और इसे दोनों की प्रेम कहानी के शुरुआती दिनों से जोड़कर देखा जा रहा है। लेकिन अब जब दोनों की शादी हो चुकी है तो उनके प्रशंसकों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। 
 

4 of 6
जसप्रीत बुमराह और संजना गणेसन - फोटो : twitter@Jaspritbumrah93
बता दें कि बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से अपना नाम वापस ले लिया था। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देकर बीसीसीआई से छुट्टी मांगी थी जिसे बोर्ड ने मंजूर कर लिया था। इसके बाद से ही बुमराह के शादी की चर्चा तेज हो गई थी। हालांकि बुमराह की होने वाली पत्नी को लेकर कई नामों पर लोगों ने अटकलें लगाईं लेकिन कुछ दिन पहले संजना का नाम मीडिया में आया और आखिरकार इस सेलिब्रिटी जोड़ी ने गोवा में चुपके से शादी कर ली।
 
विज्ञापन

5 of 6
जसप्रीत बुमराह और संजना गणेसन - फोटो : twitter
दोनों ने पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की। गोवा में हुए शादी समारोह में दोनों परिवारों के सिर्फ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए और इस दौरान कोरोना महामारी और निजता को देखते हुए कई पाबंदियां भी लगाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जसप्रीत बुमराह और संजना गणेसन - फोटो : twitter@Enchante__18
बात करें बुमराह की पत्नी संजना की तो वह एक मशहूर स्पोर्ट्स एंकर हैं और कई खेल टूर्नामेंटों में एंकरिंग कर चुकी हैं। वह आईपीएल में केकेआर के खास शो 'नाइट क्लब' का भी हिस्सा रही थीं। वह हाल ही में आईपीएल 2021 के लिए हुई नीलामी में भी नजर आई थीं।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें