जैसन गिलेस्पी
गिलेस्पी ने बुमराह की विशेष तारीफ की और कहा कि इस गेंदबाज का गैर पारंपरिक गेंदबाजी ऐक्शन उन्हें अन्य गेंदबाजों से अलग बनाता है। इस 43 साल के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, 'मुझे बुमराह को गेंदबाजी करते हुए देखना पसंद आता है। वह धीरे-धीरे चलते हैं लेकिन जब वह क्रीज पर आते हैं तो उनका ऐक्शन तेज-तर्रार होता है। वह अच्छी रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं, बल्लेबाज को परेशान करते हैं और वह अपनी रफ्तार में काफी बदलाव भी कर सकते हैं वह बहुत ही शानदार गेंदबाज हैं।'