बंगलूरू टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 75 रनों से हराने के बाद आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारत के लिए कुछ खट्टी-मीठी खबरें सामने आई हैं। जहां जडेजा और अश्विन, दोनों ही स्पिनर पहले बार आईसीसी की गेंदबाजों की टॉप रैंकिंग पर काबिज हुए, वहीं अश्विन के साथ कप्तान विराट कोहली के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई।
विज्ञापन
बंगलूरू टेस्ट में जडेजा को हुआ फायदा, अश्विन-विराट को हुआ नुकसान
2 of 6
रविंद्र जडेजा
दूसरे टेस्ट में 7 विकेट लेने वाले जडेजा को 32 अंको का फायदा हुआ और वो दूसरे से पहले पायदान पर पहुंच गए। इससे पहले दो गेंदबाज 2008 में टॉप पर काबिज हुए थे। उस समय डेल स्टेन और मुथैया मुलरीधरन संयुक्त रूप से नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज थे। यह पहली बार हुआ है कि जब दो स्पिनर टॉप पर काबिज हैं।
विज्ञापन
बंगलूरू टेस्ट में जडेजा को हुआ फायदा, अश्विन-विराट को हुआ नुकसान
3 of 6
आर अश्विन
- फोटो : ESPN
अश्विन ने पूरे मैच में 8 विकेट लिए और उन्हें 14 अंको का फायदा हुआ। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड मौजूद है। टॉप 10 गेंदबाजों की सूची में कोई और बदलाव नहीं हुआ है। पहले की ही तरह मिचेल स्टार्क 10वें नंबर पर मौजूद हैं।
बंगलूरू टेस्ट में जडेजा को हुआ फायदा, अश्विन-विराट को हुआ नुकसान
4 of 6
नाथन लायन
- फोटो : Espncricinfo
दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 8 विकेट लेने वाले नाथन लायन को 2 स्थान का फायदा हुआ और वो 16वें स्थान पर है। उमेश यादव एक स्थान बढ़ कर 29वें और इशांत शर्मा 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पुणे टेस्ट के हीरो स्टीव ओ'कीफ 28वें पायदान पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
बंगलूरू टेस्ट में जडेजा को हुआ फायदा, अश्विन-विराट को हुआ नुकसान
5 of 6
मिचेल स्टार्क
- फोटो : ESPN
ऑलराउंडरों की सूची में रविचंद्रन अश्विन को बड़ा नुकसान हुआ है। अश्विन पहले स्थान से खिसक कर दूसरे नंबर पर आ गए है। अश्विन की जगह अब बांग्लादेश के शाकिब-अल-हसन नंबर वन टेस्ट ऑलराउंडर हैं। रविंद्र जडेजा तीसरे और मिचेल स्टार्क चौथे स्थान पर बरकरार हैं।
बंगलूरू टेस्ट में जडेजा को हुआ फायदा, अश्विन-विराट को हुआ नुकसान
6 of 6
स्टीव स्मिथ
- फोटो : espncricinfo
बल्लेबाजों की सूची की बात की जाए तो विराट कोहली को भी एक स्थान का खामियाजा भुगतना पड़ा है। कोहली दूसरे से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। स्टीव स्मिथ पहले और जो रूट दूसरे स्थान पर काबिज हैं। चौथे पर केन विलियमसन और पांचवे नंबर पर डेविड वॉर्नर मौजूद हैं। भारत टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन टीम बनी रहेगी।