फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशांत शर्मा का बड़ा खुलासा, बताई वन-डे टीम से बाहर होने की वजह

Sun, 17 Mar 2019 09:07 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ishant sharma - फोटो : file photo
अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने शनिवार को कहा कि वन-डे टीम में उनकी जगह इसलिए नहीं बन पा रही है क्योंकि भारतीय क्रिकेट में यह राय बन गई है कि वह टेस्ट मैचों के गेंदबाज है।
 
विज्ञापन

2 of 4
ishant sharma - फोटो : file photo
इशांत ने करियर में 80 वन-डे मैच खेले है जिसमें आखिरी बार वह वनडे में तीन साल पहले दिखे थे। तीस साल के इस गेंदबाज ने अब तक 90 टेस्ट में देश का प्रतिनिधित्व किया है और उन्हें खुद को टेस्ट विशेषज्ञ पर देखा जाना पसंद नहीं।
विज्ञापन

3 of 4
इशांत शर्मा - फोटो : फाइल फोटो
आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के मीडिया सत्र के दौरान इशांत ने पीटीआई के सवाल पर कहा, 'हां, मैं मानता हूं कि भारतीय क्रिकेट में ऐसे विचारों के कारण मैं सीमित ओवर की टीम में नहीं हूं। मुझे नहीं पता कि ऐसे विचार कहां से आते हैं।'
विज्ञापन

4 of 4
इशांत शर्मा - फोटो : file photo
लिस्ट ए क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा का औसत भी 50 से अधिक का है लेकन उन पर भी टेस्ट विशेषज्ञ का ठप्पा लगा है और इशांत खुद को सौराष्ट्र के इस बल्लेबाज से जोड़ कर देखते हैं। दिल्ली के इस तेज गेंदबाज ने कहा, 'इमानदारी से कहूं तो यह कुछ ऐसा है जिससे खिलाड़ियों को जूझना पड़ रहा है लेकिन मुझे नहीं पता ऐसी राय कहां से बनती है। इससे हम पर ठप्पा लग जाता है, 'यह टेस्ट गेंदबाज है', 'यह टी20 गेंदबाज है', 'लाल गेंद का गेंदबाज', 'सफेद गेंद का गेंदबाज' और भी बहुत कुछ।' टेस्ट मैचों में 267 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने कहा कि अगर कोई लाल गेंद से अच्छी गेंदबाजी कर सकता है तो वह किसी भी प्रारूप में खेल सकता है।' इनपुट-भाषा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें