फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ishan Kishan Girlfriend Photos: ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने कराया फोटोशूट, 10 तस्वीरों में देखें उनका ग्लैमरस अंदाज

Fri, 24 Jun 2022 07:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अदिति ने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें वह पिंक टॉप और ब्लैक पैंट में नजर आ रही हैं। अदिति की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई है। इस पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
अदिति हुंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के नंबर वन टी-20 बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों आयरलैंड के टूर पर हैं। वह 26 और 28 जून को होने वाले दो टी-20 मैच में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। वहीं, उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया इन दिनों फोटोशूट में व्यस्त हैं। अदिति पेशे से फैशन मॉडल हैं।

 
विज्ञापन

2 of 8
अदिति हुंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
अदिति ने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें वह पिंक टॉप और ब्लैक पैंट में नजर आ रही हैं। अदिति की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई है। इस पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
अदिति हुंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं अदिति ने इंस्टाग्राम स्टोरी में साड़ी के साथ भी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

साड़ी में अदिति हुंडिया

4 of 8
अदिति हुंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
ईशान और अदिति के रिलेशनशिप की खबरें काफी समय से चली आ रही हैं, लेकिन अभी तक दोनों ने आधिकारिक तौर पर इसे स्वीकार नहीं किया है। 
विज्ञापन

5 of 8
अदिति हुंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
अदिति आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस का मैच देखने स्टेडियम भी पहुंची थीं। ईशान मुंबई से ही आईपीएल खेलते हैं। वह पिछले कुछ सीजन में भी कई मैचों में स्टेडियम में नजर आई थीं। 
विज्ञापन

6 of 8
अदिति हुंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2022 में अदिति अपनी दोस्त कशिका कपूर के साथ स्टेडियम पहुंची थीं। कशिका भी पेशे से मॉडल हैं। वह भी अदिति की तरह सोशल मीडिया सेंसेशन हैं और उनके इंस्टाग्राम पर छह मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
अदिति हुंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
अदिति पेशे से एक फैशन मॉडल हैं और वह 2017 के मिस इंडिया कॉन्टेस्ट की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 2018 में मिस सुपरनेशनल इंडिया का खिताब भी जीता था। 
विज्ञापन

8 of 8
अदिति हुंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
ईशान इस सीजन ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे प्लेयर रहे थे। उन्हें मुंबई ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। ईशान ने 14 मैचों में तीन अर्धशतक की बदौलत 418 रन जरूर बनाए। मुंबई की टीम इस साल आईपीएल प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सकी थी।

कशिका कपूर और अदिति हुंडिया
आईपीएल 2022 के दौरान कशिका कपूर और अदिति हुंडिया

अदिति हुंडिया और ईशान किशन
अदिति हुंडिया और ईशान किशन

अदिति हुंडिया और ईशान किशन
अदिति हुंडिया और ईशान किशन


अदिति हुंडिया

अदिति हुंडिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें