टीम इंडिया के ऑलराउंडर इरफान पठान ने कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि यह देखना अच्छा लग रहा है कि वो हार्दिक पांड्या का भरपूर समर्थन कर रहे हैं। इरफान का मानना है कि एक क्रिकेटर तभी अपनी पूरी प्रतिभा दर्शा सकता है जब उसे टीम प्रबंधन का समर्थन प्राप्त हो।
विज्ञापन
2 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : twitter
इरफान पठान के मुताबिक हार्दिक पांड्या इसलिए इतना बेखौफ क्रिकेट खेल पा रहे हैं क्योंकि विराट कोहली ने उन पर भरोसा जताया है। 32 वर्षीय इरफान ने कहा कि पांड्या को मिल रहे भरपूर समर्थन का श्रेय विराट कोहली को जाता है।
विज्ञापन
3 of 5
इरफान पठान
एक समाचार एजेंसी से बातचीत में इरफान ने कहा, 'खिलाड़ियों का समर्थन होते हुए देखना अच्छा है। कभी आप हमेशा हैरान होते हैं कि जिन खिलाड़ियों का इतना समर्थन नहीं किया गया और उनका करियर काफी लंबा रहा।' उन्होंने कहा, 'किसी भी खिलाड़ी का सफलता की तरफ बढ़ना, सिर्फ हार्दिक का नहीं, बल्कि किसी भी खिलाड़ी का, इसमें कप्तान के समर्थन की बहुत अहम भूमिका होती है। केदार (जाधव) इतने सालों से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उन्हें विराट की अगुवाई में ही समर्थन मिला।'
4 of 5
रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी
बड़ौदा के ऑलराउंडर ने कप्तान कोहली की तारीफ करते हुए कहा, 'विराट सभी युवाओं का समर्थन कर रहे हैं। अगर आपको कप्तान और टीम मैनेजमेंट का समर्थन मिले तो खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन करता है। रोहित शर्मा को लगातार माही भाई (धोनी) का समर्थन मिला और अब उन्हें देखिये, वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं।'
इरफान पठान का बयान ऐसे वक्त में आया है जब हार्दिक पांड्या को विराट कोहली का समर्थन मिलते देखा जा रहा है। विराट उन्हें एक विकेट लेने वाला गेंदबाज तो मानते ही हैं साथ में उन्होंने हार्दिक पांड्या को एक बड़ा बल्लेबाज भी बताया है। विराट ने हार्दिक को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे नंबर पर प्रमोट कर इसका सबूत भी दिया। हार्दिक भी कप्तान विराट कोहली के भरोसे पर खरे उतरे हैं और उन्होंने सीरीज में दो अर्धशतक भी जड़े।