फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018 का फाइनल है फिक्स, कोहराम मचा रहे वीडियो में हुआ सनसनीखेज खुलासा

Fri, 25 May 2018 11:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चेन्नई सुपरकिंग्स
आईपीएल 2018 का फाइनल रविवार को होने वाला है। कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शुक्रवार को दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा, जिससे दूसरा फाइनलिस्ट तय हो जाएगा। एमएस धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है और आज यह साफ हो जाएगा कि रविवार को फाइनल में उसका मुकाबला किस टीम से होगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
chennai super kings
बहरहाल, एक वीडियो ने साफ कर दिया है कि आईपीएल-11 का फाइनल चेन्नई और कोलकाता के बीच होगा। आप भी हैरान हो गए न! जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें बताया गया है कि कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स को चुनौती देगी।
विज्ञापन

3 of 5
dinesh karthik
यह वीडियो राजस्थान और कोलकाता के बीच खेले गए एलीमिनेटर मुकाबले के बाद जारी किया गया है। Hotstar मोबाइल एप द्वारा जारी किए इस वीडियो में आईपीएल फाइनल का प्रोमो बनाया गया, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के साथ कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम दिख रही है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आया तो लोगों ने सवाल पूछने शुरू कर दिए। लोगों का यह मानना है कि यह फिक्सिंग का इशारा है क्योंकि इस वीडियो में दूसरे क्वालीफायर मैच से पहले ही कोलकाता को फाइनल में दिखा दिया गया है।

4 of 5
एमएस धोनी और दिनेश कार्तिक
हालांकि, आईपीएल 2018 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग करने वाले एप हॉस्टार ने इस वीडियो को हटा दिया है। मगर सोशल मीडिया पर काफी लोग इसे देख चुके हैं और अब ये वायरल हो गया है। बता दें कि दो साल पहले स्पॉट फिक्सिंग के कारण इंडियन प्रीमियर लीग पर धब्बा लगा था, जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स पर दो साल का बैन लग गया था। अब इस वीडियो ने इसी तरह के कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि मोबाइल एप की तरफ से इस प्रोमो को लेकर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dinesh karthik
गौरतलब है कि बुधवार को राजस्थान को हराने के बाद दिनेश कार्तिक के नेतृत्व वाली केकेआर का मुकाबला दूसरे क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला ईडन गार्डंस में खेला जाएगा और इसे जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। आईपीएल 2018 का फाइनल 27 मई को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

वीडियो:



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें