फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI ने कर दिया ऐलान, विराट कोहली के इंग्लैंड में खेलने पर इस दिन होगा फैसला

Fri, 25 May 2018 09:44 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : social media
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में खेलने की उत्सुकता को गुरुवार को तगड़ा झटका लगा क्योंकि 'नेक इंजरी' के कारण उनका खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। खबरें हैं कि 'नेक स्प्रेन' के कारण विराट कोहली अपना इंग्लैंड दौरा रद्द कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
VIRAT KOHLI TEST
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा है कि कोहली को चोट से उबरने के लिए तीन सप्ताह के रिहैबिलिटेशन की जरूरत है। 29 वर्षीय कोहली को 15 जून को फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा, जिससे पुष्टि हो जाएगी कि वह आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में खेल पाएंगे या नहीं। वैसे, टीम इंडिया जुलाई की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ भी टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : ipl
बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने एक प्रेस रिलीज में कहा, 'टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को आईपीएल 2018 के 51वें मैच में गले में चोट लगी। यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और संराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर 17 मई को खेला गया था।'

4 of 5
विरा
विज्ञप्ति में आगे कहा गया, 'सरे क्लब के लिए जून में खेलने का करार करने वाले कोहली अपना नाम वापस लेंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने आगे की जिम्मेदारी को देखते हुए कोहली को ऐसा फैसला लेने के लिए कहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : File
टीम इंडिया के कप्तान को बीसीसीआई की मेडिकल टीम के मार्गदर्शन में रिहैबिलिटेशन करना होगा। वह जल्द ही ट्रेनिंग शुरू करेंगे और 15 जून को बेंगलुरु में एनसीए में उनका फिटनेस टेस्ट होगा। चौधरी ने बयान दिया, 'बीसीसीआई की मेडिकल टीम को भरोसा है की कोहली टीम इंडिया के आगामी आयरलैंड व इंग्लैंड दौरे से पहले अपनी फिटनेस हासिल कर लेंगे।' बता दें कि काउंटी क्रिकेट में शामिल होने की वजह से विराट कोहली ने 14 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट से अपने आप को अलग कर लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें