फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया को मिलेगा विश्व कप की तैयारी का समय, 2019 आईपीएल में होगा बड़ा फेरबदल

Fri, 09 Nov 2018 12:05 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
team india
टीम इंडिया को अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए तैयारियों का पर्याप्त समय मिलेगा। 2019 आईसीसी विश्व कप 30 मई से शुरू होगा, जिसे ध्यान में रखते हुए आईपीएल की तारीखों में फेरबदल हो सकता है। आईपीएल की शुरुआत आमतौर पर अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह में होती है, जो मई के अंत तक चलता है। हालांकि, इस बार विश्व कप को ध्यान में रखते हुए आईपीएल की शुरुआत 23 मार्च से हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : BCCI
भारतीय कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री का मानना है कि उनके तेज गेंदबाजों को कम से कम दो सप्ताह का आराम मिले, ताकि वह विश्व कप में तरोताजा और फिट होकर खेले। पिछले महीने प्रशासकों की समिति (सीओए) और बोर्ड की वरिष्ठ प्रबंधक टीम के साथ बैठक में  कोहली-शास्त्री ने यह विचार रखे थे। कोहली-शास्त्री का यह भी मानना था कि सीनियर खिलाड़ियों को आईपीएल से आराम दिया जाए और बीसीसीआई इसके बदले उन्हें क्षतिपूर्ति मुहैया कराए।
विज्ञापन

3 of 5
rohit sharma
नई दिल्ली और हैदराबाद में हुई बैठक में रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और चयनकर्ता समिति के चेयरमैन एमएसके प्रसाद भी शामिल थे। आईपीएल प्रबंधन के सीओओ हेमंग अमीन ने सीओए से कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन की गुजारिश पर फ्रेंचाइजियों का भी राजी होना जरूरी है। ऐसा मुश्किल है। इसके चलते बीसीसीआई आईपीएल की जल्द शुरुआत के बारे में विचार कर सकता है।

4 of 5
team india
बीसीसीआई इसके साथ भारत में ही 2019 आईपीएल मेजबानी के बारे में भी विचार कर रहा है, लेकिन अंतिम फैसला तभी कर पाएगा जब केंद्रीय चुनाव आयोग सात राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीख का एलान करेगा। एक टीम दक्षिण अफ्रीका में रेकी के लिए भेजी गई है, क्योंकि आईपीएल अगर भारत में नहीं हुआ तो फिर प्लान बी के तहत यह दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शर्मा और विराट कोहली
जयपुर में 18 दिसंबर को होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी के समय ही कोई बात स्पष्ट होने की उम्मीद है। पता चला है कि विराट कोहली के फैसले पर रोहित शर्मा राजी नहीं थे।  एक अधिकारी ने कहा, 'जब कोहली ने अपना विचार रखा तो सीओए प्रमुख विनोद राय ने रोहित से उनकी राय पूछी। रोहित ने साफ किया कि अगर मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में पहुंचती है और बुमराह फिट रहते हैं तो वह उन्हें विश्राम नहीं दे सकते हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें