फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL इतिहास के बड़े विवाद, आपको इनमें से कितने हैं याद?

Fri, 07 Aug 2020 07:02 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
IPL Big Controversies - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आगाज इस बार 19 सितंबर से यूएई की जमीन पर होगा। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग हर सीजन किसी ना किसी विवाद से घिर जाती है। स्पॉट फिक्सिंग के अलावा इसमें अब तक कई तरह के स्कैंडल्स भी सामने आ चुके हैं। मगर तमाम विवादों के बावजूद आईपीएल दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग है। हर साल विश्व के दिग्गज खिलाड़ियों का जमावड़ा लगता है और वो अपने खेल से फैंस का खूब मनोरंजन करते हैं। इस लीग में कई ऐसे विवाद भी सामने आए, जिसने इस टूर्नामेंट की जमकर किरकिरी कराई। आइए जानते कुछ विवादों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 12
bhajji sreesanth
आईपीएल के पहले सीजन में एस श्रीसंत और हरभजन के बीच हुई कहा-सुनी को शायद ही कोई क्रिकेट फैन भूल पाया हो। किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज श्रीसंत को मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हरभजन सिंह ने मैदान पर ही तमाचा जड़ दिया था। इसके लिए उन्हें 11 मैचों से बैन किया गया था।
विज्ञापन

3 of 12
स्पॉट फिक्सिंग में फंसे तीन क्रिकेटर
साल 2013 में खिलाड़ियों द्वारा मैच फिक्स किए जाने का मामला सामने आया। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमों को दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के तीन खिलाड़ियों एस श्रीसंत, अजीत चंडीला और अंकित चव्हान को गिरफ्तार भी किया था। ये दोनों टीमें आईपीएल के 9वें और 10वें सीजन में नहीं खेलीं। इनकी जगह गुजरात लायंस और पुणे सुपरजायंट्स ने 9वें और 10वें सीजन में शिरकत की।

4 of 12
शेन वॉर्न
साल 2011 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वॉर्न ने आरसीबी से मैच हारने के बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय दीक्षित को सरेआम गालियां दी थीं। इसके बाद संजय ने शेन वॉर्न के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

5 of 12
kkr
दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली को पहले तीन सीजन में केकेआर का कप्तान बनाया गया था। चौथे सीजन में इस खिलाड़ी को नीलामी में न खरीदकर केकेआर के मालिक शाहरुख खान को क्रिकेट फैंस के विरोध का सामना करना पड़ा था। कोलकाता की गलियों में शाहरुख खान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन

6 of 12
ललित मोदी
भारत में आईपीएल की नींव पूर्व चेयरमैन ललित मोदी की अध्यक्षता में रखी गई थी। ललित मोदी का नाम बाद में मनी लॉन्ड्रिंग, मैच फिक्सिंग और बड़ी वित्तीय हेरा-फेरी में भी सामने आया था। बीसीसीआई की विशेष अनुशासनात्मक समिति ने ललित मोदी के खिलाफ कई आरोप तय किए। मोदी आज भी देश से बाहर हैं।
विज्ञापन

7 of 12
parnel and rahul
साल 2012 के आईपीएल में पुणे वॉरियर्स के दो खिलाड़ी राहुल शर्मा और वेन पार्नेल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों खिलाड़ियों को एक रेव पार्टी में धरा गया था। आईपीएल के नियमों के मुताबिक टूर्नामेंट के दौरान ऐसी किसी भी जगह पर जाना गैरकानूनी है।

8 of 12
kkr
बॉलीवुड स्टार और कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान पर वानखेड़े स्टेडियम में जाने पर पांच सालों के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया। शाहरुख की एक गार्ड से झड़प हुई थी। हालांकि इस मामले में शाहरुख खान को बाद में क्लीन चिट दे दी गई।

9 of 12
रविंद्र जडेजा
चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को तीसरे आईपीएल में बैन कर दिया गया था। दरअसल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स की टीम में जाने के बाद इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस से दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन करने की कोशिश की थी।

10 of 12
Pollard - फोटो : सोशल मीडिया
एक मुकाबले के दौरान कीरोन पोलार्ड का क्रिस गेल के साथ कहासुनी हो गई। अंपायर ने बीच बचाव करते हुए पोलार्ड से मुंह बंद रखने को कहा। इसके बाद  पोलार्ड ने मुंह पर टेप लगाकर मैदान में प्रवेश किया, जिसे देख सभी दर्शक हैरान रह गए।

11 of 12
Gambhir-Kohli - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2013 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेल रहे विराट कोहली और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर के बीच मैच के दौरान काफी गर्मागर्मी देखने को मिली। इसके बाद जब साल 2016 के सीजन में दोनों की मुलाकत हुई तो विराट से उस प्रकरण के बारे में पूछा गया जिसमें उन्होंने कहा कि, जो फील्ड में हुआ उसे वहीं रहने दें। गंभीर ने कहा कि कभी-कभी गेम के रोमांच में ऐसी घटनाएं हो जाती हैं।
विज्ञापन

12 of 12
एमएस धोनी नो बॉल विवाद
महेंद्र सिंह धोनी को पहली बार किसी मैच के दौरान गुस्से मे देखा गया। IPLके 12 वें सीजन का 25 वां मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा था। चेन्नई को आखिरी तीन गेंदो में आठ रन की दरकार थी। इस बीच में मिचेल सेंटनर बल्लेबाजी के लिए पहुंचे, जिन्हें पहली गेंद स्टोक्स ने फुलटॉस डाली जिसको लेकर अंपायर उल्लास गांधी ने नो बॉल करार दिया लेकिन उस मैच में दूसरे मैदानी अंपायर ब्रूस ऑक्सेनफोर्ड ने उनके फैसले को बदल दिया। जिसके बाद धोनी गुस्से को रोक नहीं सके और मैच के बीच में ही मैदान के अंदर प्रवेश कर गए जिसे देख सभी को बेहद हैरानी हुई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें