आईपीएल के दसवें सीजन के लिए बंगलूरू में सोमवार सुबह हुई नीलामी में इंग्लैंड और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने बड़े दाम में बिककर इतिहास रच दिया। कई भारतीय खिलाड़ियों को भी अच्छी कीमत मिली लेकिन कई भारतीय खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिनके नाम तो बड़े हैं लेकिन उन्हें खरीदने में किसी टीम ने रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन
IPL नीलामी 2017: नाम बड़े और दर्शन छोटे
2 of 5
इशांत शर्मा
ईशांत शर्मा
आईपीएल के दसवें सीजन के लिए हुए नीलामी में ईशांत शर्मा एकमात्र मार्की प्लेयर थे। उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये थे। लेकिन इस कीमत पर ईशांत को कोई खरीदार नहीं मिला। पहले दौर में नीलामी में किसी टीम ने उन्हें खरीदने में रुचि नहीं दिखाई। इसके बाद उनके नाम को दूसरे और अंतिम दौर की नीलामी में भी शामिल किया गया, बावजूद इसके वह Unsold रह गए। ईशांत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चोट से उबरकर टीम इंडिया में वापसी की थी। लेकिन वह ऐसा प्रदर्शन नहीं कर सके।
विज्ञापन
IPL नीलामी 2017: नाम बड़े और दर्शन छोटे
3 of 5
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : BCCI
चेतेश्वर पुजारा
टीम इंडिया की नई दीवार बनकर उभरे चेतेश्वर पुजारा को टीम में शामिल करने के लिए किसी भी फ्रेंचाइजी ने रुचि नहीं दिखाई। ऐसे भी उनकी छवि एक टेस्ट बल्लेबाज की बन गई है। वह टीम इंडिया की केवल टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। इसलिए कोई भी आईपीएल टीम उन्हें टी-20 क्रिकेट के फॉर्मेट में फिट नहीं पा रही है। न ही उनके लिए कोई भूमिका तलाश पा रही है। इसलिए चेतेश्वर पुजारा किसी टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। उनका बेस प्राइज भी 50 लाख रुपये था। उनसे कम कीमत पर टी-20 फॉर्मेट के लिए टीमों के पास दूसरे और बेहतर विकल्प उपलब्ध थे।
IPL नीलामी 2017: नाम बड़े और दर्शन छोटे
4 of 5
इरफान पठान
इरफान पठान
आईपीएल इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब इरफान पठान को किसी टीम में जगह नहीं मिल सकी है। पठान आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली डेयर डेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, राइजिंग पुणे सुपर जाइन्ट्स और सनराइजर्स हैदराबाद आदि टीमों के सदस्य रह चुके हैं। पिछले सीजन वह राइजिंग पुणे सुपर जाइन्ट्स का हिस्सा थे। नवें सीजन में धोनी ने इरफान को खेलने के पर्याप्त मौके नहीं दिए थे। इसको लेकर सवाल भी उठे थे। इसके बाद राइजिंग पुणे सुपर जाइन्ट्स ने इरफान को रीटेन नहीं किया। इस कारण उन्हें इस बार भी नीलामी में भाग लेना पड़ा। नीलामी में इरफान का बेस प्राइज 50 लाख रुपये था। उनके घरेलू क्रिकेट में उतार चढाव भरे प्रदर्शन को देखकर किसी भी टीम ने उनपर दांव नहीं लगाया।
साल 2007 की टी-20 विश्वचैंपियन टीम का हिस्सा रह चुके तेज गेंदबाज ने हालिया रणजी सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गुजरात को रणजी चैंपियन बनाने में मुख्य भूमिका अदा की थी। ऐसे में आशा की जा रही था कि उनके फॉर्म और प्रदर्शन के आधार पर तेज गेंदबाजों की कमी से जूझ रही टीमें आरपी सिंह पर दांव लगा सकती हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ और आरपी सिंह खाली हाथ रह गए। उनका बेस प्राइज 30 लाख रुपये था। इतने पैसे खर्च करने की किसी भी टीम ने जहमत नहीं उठाई।