फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग के दौरान न करें ये 5 गलतियां

Mon, 20 Feb 2017 06:33 PM IST
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
1 of 6
ड्राइविंग के दौरान आपके हाथों की पोजीशन स्टीयरिंग व्हील पर ऐसी होनी चाहिए। - फोटो : Amar Ujala
ड्राइविंग के दौरान लोग कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिसका उन्हें पता भी नहीं चलता लेकिन कार धीरे-धीरे डैमेज होती रहती है। इस आलेख में हम आपको कुछ ऐसी ड्राइविंग टिप्स देने जा रहे हैं जिसको फॉलो करके आप अपनी कार को खराब होने से बचा सकते हैं। ये गलतियां छोटी हैं लेकिन इनके परिणाम गंभीर, हम ऐसा क्यूं बोल रहे हैं आइए आपको बताते हैं।
विज्ञापन

1. गियर लीवर पर हाथ टिकाकर रखना

2 of 6
ड्राइविंग के दौरान अपने बाएं हाथ को हमेशा इस तरह गियर लीवर पर इस तरह न रखें। - फोटो : Amar Ujala
बहुत से लोग मैनुअल कार की ड्राइविंग के दौरान अपना बायां हाथ गियर लीवर पर टिकाकर रखते हैं। यहां हाथ टिकाने में मुझे भी पता है कि आपको एक अलग तरह का सुकून मिलता है लेकिन बताते चलें कि यह हाथ रखने की सही जगह नहीं है। गियर बॉक्स ड्राइविंग के दौरान अलग-अगल एंगल में अनगनित बार हिलता है और यह इसका स्वभाव है। जब आपका हाथ इस पर टिका रहता है तो इसका मूवमेंट रुक जाता है। इसके कारण इसके संचालन प्रक्रिया में लगे उपकरण घिसकर निष्क्रिय होने लगते हैं। इसलिए आपको सलाह है कि जब ड्राइव करें तो अपने हाथ को हमेशा स्टीयरिंग व्हील पर रखें इससे आप भी सेफ रहेंगे और गाड़ी भी। गियर लीवर पर हाथ तभी जाना चाहिए जब आपको शिफ्टिंग की जरूरत हो।
 
विज्ञापन

2. ड्राइविंग के दौरान क्लच पर बायां पैर टिकाए रखना

3 of 6
ड्राइविंग के दौरान हमेशा बाएं पैर को इस तरह से क्लच पर टिकाकर न रखें। - फोटो : Amar Ujala
आलस्य एक ऐसी चीज है जो मनुष्य जीवन को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। जहां पर आराम मिला बस उसी पर लोग चलने लगते हैं और यह भी नहीं सोचते ये कितना सही है। हम यहां ज्ञान नहीं बांट रहे बल्कि ड्राइविंग के दौरान की जाने वाली एक ऐसी गलती के ओर आपको इंगित कर रहे हैं जिससे आप अपनी गाड़ी का क्लच घिसकर अपना फालतू का खर्च बढ़ा रहे हैं। क्लच का प्रयोग सिर्फ गियर शिफ्टिंग के लिए किया जाना चाहिए। लेकिन लोग क्‍लच के सहारे बार-बार की शिफ्टिंग से बचने के लिए अपना बायां पैर पूरी ड्राइविंग के दौरान क्लच पर टिकाकर रखते हैं। आपकी ड्राइविंग में क्लच की सिर्फ इतनी भूमिका है कि आप गियर को गाड़ी के गति के हिसाब से शिफ्ट करें। यहां पैर रखने से गाड़ी की क्लच असेंबली पूरी तरह से बहुत कम समय में डैमेज हो जाती है और इसके बदलवाने में काफी खर्चा आता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो इसे पढ़ने के बाद कृपया ऐसा न करें आपकी गाड़ी सेफ रहेगी। 
 

3. रोल बैक से बचने के लिए क्लच का प्रयोग करना

4 of 6
ढलान पर ड्राइविंग के दौरान नियंत्रण के लिए हैंडब्रेक का सहारा लें। - फोटो : Amar Ujala
अक्सर लोग पहाड़ी ड्राइविंग के दौरान रोल बैक यानी कि पीछे लुढ़कने से बचने के लिए क्लच को दबाकर रखते हैं, या फिर हाफ क्लच लेकर खड़े हो जाते हैं। यह बिलकुल गलत है। ऐसा करके एक बार फिर आप गाड़ी के महंगे पुर्जे की जिंदगी खत्म कर देते हैं। अगर आप ऐसी परिस्थिति में ड्राइव कर रहे हों तो हैंडब्रेक का प्रयोग करें न कि क्लच दबाएं। 
 
विज्ञापन

4. गलत गति पर गलत गियर शिफ्ट करना

5 of 6
गाड़ी की गति कम होने पर गियर जरूर शिफ्ट करें। - फोटो : Amar Ujala
ये भी एक गलत ड्राइविंग का अंदाज जिसका अहसास आपको नहीं होता लेकिन इसका दुष्प्रभाव कार पर जरूर पड़ता है। अगर आप चौथे गियर में 30 किमीप्रघं की गति पर ड्राइव करेंगे तो रिजल्ट क्या होगा? जरा सोचिए। जवाब आपको खुद ब खुद मिल जाएगा। लेकिन कई बार लोग स्पीड ब्रेकर से गुजरते वक्त बस क्लच के सहारे बिना गियर ‌शिफ्टिंग के गाड़ी को निकाल लेते हैं। यह तरीका एकदम गलत है। अगर आपकी गाड़ी की गति धीमी हो रही है तो लोवर गियर शिफ्टिंग बेहद जरूरी है। सही शिफ्टिंग का अनुसरण करके आप अपने इंजिन के तनाव को कम कर सकते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5. लंबे समय तक गाड़ी गियर के डालकर खड़े रहना

अक्सर देखा जाता है कि भारी यातायात में या फिर लंबी लाल बत्ती पर लोग बेधड़क अपनी गाड़ी को गियर में डाले हुए क्लच पर पैर रखकर खड़े रहते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो यह तरीका गलत है। ऐसा करके क्लच की बियर‌िंग जो सिर्फ सहज शिफ्टिंग के लिए बनाई गई है वह खराब होने लगती है। इसीलिए जब कभी आप देर तक खड़ें हो तो गाड़ी को न्यूट्रल में ही रखें क्यूंकि शिफ्टिंग में समय नहीं लगता और यह एक अच्छी ड्राइविंग आदत के लिए जरूरी भी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें