फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं IPL 2019 के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी, देखें किसे मिली कितनी रकम

Wed, 19 Dec 2018 09:48 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ipl 2019
आईपीएल सीजन-12 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी जयपुर में हो रही है। हालांकि नीलामी के पहले दौर में फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीम के लिए बड़े योद्धाओं पर दांव खेल लिया है। आइए आपको बताते हैं आईपीएल 2019 के पांच सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
varun chakravarthy
वरुण चक्रवर्ती को किंग्स इलेवन पंजाब ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा है। वरुण चक्रवर्ती आईपीएल 2019 की नीलामी में सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ी हैं। 20 लाख के बेस प्राइस वाले वरुण को अपने बेस प्राइस की 42 गुना रकम में खरीदा गया है।
विज्ञापन

3 of 6
jaidev unadkat
पिछले सीजन में जयदेव उनादकट सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने इस खिलाड़ी को 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। राजस्थान रॉयल्स ने जयदेव को वरुण चक्रवर्ती के बराबर 8.40 करोड़ रुपये में ही खरीदा है। उनादकट राजस्थान रॉयल्स के अलावा केकेआर, आरसीबी और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए भी खेल चुके हैं।
 

4 of 6
- फोटो : Twitter
इंग्लैंड के बॉलिंग ऑलराउंडर सैम करन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था, लेकिन आईपीएल नीलामी में पहली बार उतरे करन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 7 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। बता दें कि सैम करन ने हाल ही में टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

5 of 6
नीलामी के दौरान युवा खिलाड़ी शिवम दुबे की लॉटरी लग गई। 20 लाख के बेस प्राइज से बढ़कर उन्हें 5 करोड़ रुपए में आरसीबी ने खरीदा। उनके लिए दिल्ली कैपिटल्स भी रूचि दिखा रही थी। 13 टी-20 मुकाबलों में इस अनकैप्ड खिलाड़ी ने 10 विकेट लिए और बल्ले से भी जबरदस्त खेल दिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कार्लोस ब्राथवेट
कैरेबियाई टीम के धाकड़ ऑलराउंडर कार्लोस ब्रैथवेट को दिनेश कार्तिक के नेतृत्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा। ब्रैथवेट का बेस प्राइज 70 लाख रुपये था। ब्रैथवेट वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने साल 2016 के टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज को आखिरी ओवर में चैंपियन बनाया था। इससे पहले ब्रैथवेट आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें