रवि बिश्नोई
- फोटो : PTI
छह साल का इंतजार खत्म हुआ
25 वर्षीय बिश्नोई 2020 से आईपीएल में खेल रहे हैं। पंजाब किंग्स के साथ शुरू हुआ सफर लखनऊ सुपर जाएंट्स के खेमे में होते हुए राजस्थान रॉयल्स तक पहुंच गया। इस सीजन उन्हें फ्रेंचाइजी ने नीलामी में 7.2 करोड़ रुपये में खरीदा। हर सीजन के साथ बिश्नोई घातक गेंदबाजी कर रहे और अपनी टीमों को जीत दिलाते रहे, लेकिन कभी प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड नहीं जीत सके। अब उनका यह सपना भी पूरा हो गया।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन्होंने 10.25 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की और चार विकेट झटके। उन्होंने साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया को पवेलियन भेजा। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। छह वर्षों से बिश्नोई को इस सम्मान की तलाश थी, जो शनिवार को खेले गए मैच में पूरी हो गई।