फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs RR: रवि बिश्नोई की फिरकी में फंसा गुजरात, आखिरी ओवर में कैसे देशपांडे ने टाइटंस के मुंह से छीनी जीत?

Sat, 04 Apr 2026 11:51 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को छह रन से हरा दिया। इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बोर्ड पर 20 ओवर में छह विकेट पर 210 रन लगाए। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 204 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। 
विज्ञापन
1 of 5
तुषार देशपांडे-राशिद खान-रवि बिश्नोई - फोटो : PTI
राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को छह रन से हरा दिया। शनिवार को आईपीएल 2026 का रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बोर्ड पर 20 ओवर में छह विकेट पर 210 रन लगाए। उनके लिए यशस्वी जायसवाल (55) और ध्रुव जुरेल (75) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 204 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। उनके लिए साई सुदर्शन ने 73 रन बनाए।

ये भी पढ़ें: गुजरात पर भारी पड़े राजस्थान के रवि बिश्नोई: चार सफलता, पहला POTM अवॉर्ड और 200 विकेट का ऐतिहासिक आंकड़ा छुआ
विज्ञापन

2 of 5
साई सुदर्शन - फोटो : PTI
गुजरात की दमदार शुरुआत
211 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने जोरदार शुरुआत की और मैच को आखिरी गेंद तक रोमांचक बनाए रखा। गुजरात टाइटंस की शुरुआत शानदार रही। कुमार कुशाग्र और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 7.6 ओवर में 78 रन जोड़ दिए। कुशाग्र 18 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 44 गेंदों में 73 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। जोस बटलर (26 रन, 14 गेंद) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। ग्लेन फिलिप्स सिर्फ तीन रन बनाकर चलते बने, जबकि वॉशिंगटन सुंदर चार रन ही जोड़ सके। राहुल तेवतिया ने 12 रन और शाहरुख खान ने 11 रन बनाकर टीम को तेजी देने की कोशिश की।
विज्ञापन

3 of 5
राशिद खान-कगिसो रबाडा - फोटो : PTI
राशिद-रबाडा की कोशिश
अंतिम ओवरों में राशिद खान और कगिसो रबाडा ने 30 गेंदों में 43 रन की तेज साझेदारी कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। राशिद ने 16 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि रबाडा 16 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि, आखिरी के दो ओवरों में जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे की सटीक गेंदबाजी ने मैच का रुख पलट दिया।

4 of 5
तुषार देशपांडे-राशिद खान-कगिसो रबाडा - फोटो : PTI
आखिरी ओवर का रोमांच

मुकाबला पूरी तरह आखिरी ओवर तक खिंचा, जहां गुजरात को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे और क्रीज पर राशिद खान व कगिसो रबाडा मौजूद थे। गेंदबाजी की जिम्मेदारी तुषार देशपांडे के हाथों में थी।
  • पहली गेंद (वाइड): देशपांडे की लो फुलटॉस ऑफ स्टंप के बाहर गई और अंपायर ने वाइड करार दी। अब 6 गेंदों में 10 रन।
  • पहली गेंद: अगली गेंद पर रबाडा ने स्क्वीज कर सिंगल लिया। अब 5 गेंदों में 9 रन।
  • दूसरी गेंद: राशिद खान सिर्फ एक रन ही ले पाए। 4 गेंदों में 8 रन।
  • तीसरी गेंद: देशपांडे ने फिर से शानदार यॉर्कर डाली और रबाडा ने एक रन चुराया। 3 गेंदों में 7 रन।
  • चौथी गेंद: देशपांडे की सटीक गेंद, राशिद स्कूप खेलने गए लेकिन चूक गए और डॉट बॉल हो गई। 2 गेंदों में 7 रन।
  • पांचवीं गेंद (विकेट): बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में राशिद खान ने गेंद हवा में खेल दी। जाेफ्रा आर्चर ने दबाव में बेहतरीन कैच लपका। अब आखिरी गेंद पर 7 रन की जरूरत।
  • छठी गेंद: नए बल्लेबाज अशोक शर्मा कोई रन नहीं बना सके।
  • नतीजा: राजस्थान ने छह रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यशस्वी जायसवाल-ध्रुव जुरेल - फोटो : PTI
जायसवाल और जुरेल के अर्धशतक
इससे पहले टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत दमदार रही। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 70 रन जोड़े। वैभव ने 18 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए। वहीं, यशस्वी ने 36 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली।

नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे ध्रुव जुरेल बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 42 गेंदों में 75 रनों की लाजवाब पारी खेली। जुरेल ने अपनी इस पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए। जुरेल ने दूसरे विकेट के लिए यशस्वी संग मिलकर 56 रनों की अहम साझेदारी निभाई। शिमरॉन हेटमायर ने 8 गेंदों में 18 रन बनाए।

हालांकि, कप्तान रियान पराग बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह आठ रन बनाकर आउट हुए। रवींद्र जडेजा 7 रन बनाकर नाबाद रहे। जुरेल-यशस्वी की शानदार पारियों के दम पर राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 210 रन लगाने में सफल रही। गेंदबाजी में गुजरात टाइटंस की ओर से सर्वाधिक दो विकेट कगिसो रबाडा ने चटकाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें