फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: 32 मैचों में अबतक लगे हैं चार शतक, इनमें से तीन भारतीय; इस टीम के दो बल्लेबाज जड़ चुके हैं सैकड़ा

Thu, 23 Apr 2026 05:34 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2026 का सीजन जारी है और इसमें अब तक 32 लीग मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से कई मुकाबले बेहद करीबी रहे हैं। मौजूदा सीजन में अब तक चार बल्लेबाजी ही शतक लगा सके हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन
1 of 5
आईपीएल 2026 - फोटो : IPL
आईपीएल 2026 में अब तक 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान चार बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं, जिनमें एक-एक खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), जबकि दो खिलाड़ी मुंबई इंडियंस से हैं। आईपीएल में इस बार भी बड़े स्कोर बनते दिख रहे हैं और सभी टीमें प्लेऑफ के लिए जोर लगा रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से बल्लेबाजों ने इस सीजन अब तक शतक लगाए हैं... 
विज्ञापन

2 of 5
संजू सैमसन - फोटो : PTI
संजू सैमसन: चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ने बतौर ओपनर 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध 56 गेंदों में 4 छक्कों और 15 चौकों के साथ 115 रन की नाबाद पारी खेली थी। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ सीएसके ने दो विकेट खोकर 212 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 189 रन पर सिमट गई। सीएसके ने मुकाबला 23 रन से अपने नाम किया था।
विज्ञापन

3 of 5
क्विंटन डिकॉक - फोटो : IPL
क्विंटन डिकॉक: रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में क्विंटन डिकॉक को 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में बतौर सलामी बल्लेबाज मौका मिला था। इस सीजन के अपने पहले ही मैच में क्विंटन ने 60 गेंदों में सात छक्कों और आठ चौकों के साथ 112 रन की नाबाद पारी खेली, जिसकी मदद से एमआई ने छह विकेट खोकर 195 रन बनाए। हालांकि, डिकॉक की यह पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी थी और पंजाब ने 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाकर मैच अपने नाम किया था। 

4 of 5
तिलक वर्मा - फोटो : IPL
तिलक वर्मा: मुंबई इंडियंस (एमआई) की टीम 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध 96 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ नाबाद 101 रन की पारी खेलते हुए टीम को 199/5 के स्कोर तक पहुंचाया। इसके जवाब में जीटी 15.5 ओवरों में महज 100 रन पर सिमट गई। एमआई ने मुकाबला 99 रन से अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
अभिषेक शर्मा: बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 21 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध 68 गेंदों में नाबाद 135 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 10 छक्के और इतने ही चौके निकले। अभिषेक की इस पारी के दम पर सनराइजर्स ने दो विकेट खोकर 242 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी। सनराइजर्स ने इस तरह मुकाबला 47 रन से अपने नाम कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें