Deepest Point of Ganga River: भारत की जीवनरेखा कही जाने वाली गंगा नदी श्रद्धा का प्रतीक भी मानी जाती है, जो अपने भीतर कई अनसुलझे रहस्य समेटे हुए है। करोड़ों लोगों के विश्वास से जुड़ी यह नदी हर मोड़ पर अपना रूप बदलती है, कहीं शांत, कहीं उफनती और कहीं बेहद गहरी। इसकी गहराई भी एक जैसी नहीं रहती, बल्कि स्थान, मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों के साथ बदलती रहती है।
कहां सबसे ज्यादा गहरी होती है गंगा?
गंगा की गहराई को लेकर हमेशा जिज्ञासा बनी रहती है। आमतौर पर माना जाता है कि उत्तराखंड के ऋषिकेश और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के आसपास यह नदी सबसे अधिक गहरी होती है। खासकर पहाड़ी इलाकों में बहने के कारण ऋषिकेश में नदी का प्रवाह तेज होता है, जिससे कई जगहों पर इसकी गहराई काफी बढ़ जाती है।