फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: धोनी को नहीं, अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स को इस स्टार को बतौर अनकैप्ड प्लेयर रिटेन करने की सलाह दी

Thu, 17 Oct 2024 09:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिज्वी को आईपीएल 2024 से पहले मिनी ऑक्शन में 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। हालांकि, पिछले सीजन रिज्वी प्रभावित करने में नाकाम रहे थे। उन्होंने 118 के स्ट्राइक रेट से आठ मैचों में सिर्फ 51 रन बनाए थे।
विज्ञापन
1 of 4
अश्विन और धोनी - फोटो : IPL/BCCI
भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को एक अलग सा सुझाव दिया है। उन्होंने सीएसके को सलाह दी है कि वह आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले महेंद्र सिंह धोनी को बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी रिटेन न करें। उन्होंने सीएसके को एक अनकैप्ड रिटेंशन के रूप में एक अलग नाम का प्रस्ताव दिया है। अश्विन ने कहा कि सीएसके को धोनी को कैप्ड खिलाड़ी के रूप में बनाए रखना चाहिए और पांच प्राइमरी रिटेंशन में से एक के रूप में चुनना चाहिए। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिटेंशन पर चर्चा करते हुए सुझाव दिया।
विज्ञापन

2 of 4
समीर रिज्वी और धोनी - फोटो : IPL/BCCI
अश्विन ने कहा, 'अगर आप कहते हैं कि मुंबई इंडियंस छह खिलाड़ियों को रिटेन कर सकता है, तो सीएसके क्यों नहीं? उनके पास ऋतुराज गायकवाड़, जडेजा (रविंद्र जडेजा), (मथीशा) पथिराना, (शिवम) दुबे, एमएस धोनी और समीर रिजवी हैं।' इस पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व प्रदर्शन विश्लेषक प्रसन्ना रमन ने अश्विन से कहा कि वह इससे सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि आपको समीर रिजवी को चार करोड़ रुपये में रखना चाहिए. मुझे यह भी नहीं पता कि वह चार करोड़ रुपये में खेलने के लिए राजी होंगे या नहीं।'
विज्ञापन

3 of 4
समीर रिज्वी - फोटो : IPL/BCCI
रिज्वी को आईपीएल 2024 से पहले मिनी ऑक्शन में 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। हालांकि, पिछले सीजन रिज्वी प्रभावित करने में नाकाम रहे थे। उन्होंने 118 के स्ट्राइक रेट से आठ मैचों में सिर्फ 51 रन बनाए थे। इसके बावजूद अश्विन ने यूपी टी 20 लीग में उनकेअच्छे फॉर्म की प्रशंसा करते हुए सीएसके को सलाह दी है। उन्होंने बताया कि कई उसी तरह के खिलाड़ी उपलब्ध हैं, जिससे रिज्वी की कीमत ज्यादा नहीं बढ़ेगी।
विज्ञापन

4 of 4
अश्विन और धोनी - फोटो : IPL/BCCI
अश्विन ने कहा, 'वह हर दिन घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह अलग स्तर पर खेल रहे हैं। अकेले दम पर यूपी टी20 में उन्होंने कई बड़ी पारियां खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। वह पावर हिटर हैं। वह शाहरुख खान, अभिनव मनोहर और ध्रुव जुरेल की श्रेणी में आते हैं।' आईपीएल संचालन परिषद ने इस नियम को वापस लाने का फैसला किया है कि भारतीय खिलाड़ी जो पांच या अधिक साल से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं खेले हैं, उन्हें 'अनकैप्ड' के रूप में बरकरार रखा जा सकता है। ऐसे में सीएसके को पांच बार के आईपीएल विजेता कप्तान धोनी को सिर्फ चार करोड़ रुपये में बनाए रखने का मौका मिलेगा। हालांकि, अश्विन के दृष्टिकोण से सीएसके को एक मजबूत भारतीय कोर बनाए रखने में मदद मिल सकती है। अश्विन ने 2008 और 2015 के बीच सीएसके के लिए खेला। इस दौरान उन्होंने सीएसके के साथ दो आईपीएल खिताब भी जीते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें