फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: हैदराबाद के खिलाफ धमाकेदार पारी खेल पूरन ने बनाए पांच रिकॉर्ड्स, इस मामले में हेड-मैकगर्क को पछाड़ा

Fri, 28 Mar 2025 04:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

गुरुवार को लखनऊ की हैदराबाद पर जीत में निकोलस पूरन ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 26 गेंद में छह चौके और छह छक्के की मदद से 70 रन की पारी खेली। इस पारी में पूरन ने पांच रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 7
पंत, निकोलस पूरन और शार्दुल - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) ने शार्दुल ठाकुर के चार विकेट के बाद निकोलस पूरन (70 रन) के इस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र के सबसे तेज अर्धशतक की बदौलतसनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को पांच विकेट से हराकर जीत का अपना खाता खोला। पूरन की मिचेल मार्श (52 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी भी हुई और इन दोनों ने शानदार फॉर्म जारी रखा। 

गुरुवार को लखनऊ की हैदराबाद पर जीत में निकोलस पूरन ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 26 गेंद में छह चौके और छह छक्के की मदद से 70 रन की पारी खेली। इस पारी में पूरन ने पांच रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
निकोलस पूरन - फोटो : IPL/BCCI
1. आईपीएल में लखनऊ के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी जड़ी
पूरन ने लखनऊ के लिए आईपीएल की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी अपने नाम की। 18 गेंद में उन्होंने अर्धशतक पूरा किया था। इससे पहले 2023 में आरसीबी के खिलाफ उन्होंने 15 गेंद में पचास रन पूरे किए थे।
विज्ञापन

3 of 7
निकोलस पूरन - फोटो : IPL/BCCI
2. 600 से ज्यादा छक्के लगाने वाले चौथे खिलाड़ी
टी20 क्रिकेट में निकोलस पूरन 600 से ज्यादा सिक्स लगाने वाले चौथे प्लेयर बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने क्रिस गेल (1056), कीरोन पोलार्ड (908) और आंद्र रसेल (733) के क्लब में एंट्री ली।

4 of 7
निकोलस पूरन - फोटो : IPL/BCCI
3. लखनऊ के लिए पूरन ने पूरे किए 1000 रन
पूरन ने आईपीएल में लखनऊ के लिए उन्होंने 1000 रन पूरे कर लिए। वह केएल राहुल के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने।
विज्ञापन

5 of 7
निकोलस पूरन - फोटो : IPL/BCCI
4. पूरन ने चौथी बार 20 से कम गेंद में 50 रन पूरे किए
पूरन ने 20 गेंदों से कम में 50 रन का स्कोर आईपीएल में चार बार बनाया है। इस दौरान उन्होंने ट्रेविस हेड, जैक फ्रेजर मैकगर्क को पछाड़ दिया, जिन्होंने ये कारनामा आईपीए में तीन बार किया है।
विज्ञापन

6 of 7
निकोलस पूरन - फोटो : IPL/BCCI
5. 75 पारियों के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाए
आईपीएल में 75 पारियां खेलने के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पूरन तीसरे नंबर पर हैं। इस दौरान क्रिस गेल ने 221 छक्के, आंद्रे रसेल ने 159 छक्के लगाए थे। पूरन के फिलहाल 140 छक्के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शार्दुल ठाकुर और ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
एलएसजी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और शार्दुल ने 34 रन देकर चार विकेट लेकर शानदार वापसी जारी रखी जिससे एसआरएच नौ विकेट पर 190 रन ही बना सकी। लखनऊ की टीम ने पूरन (छह चौके, छह छक्के) और मिचेल मार्श (सात चौके, दो छक्के) के अर्धशतकों से आक्रामक शुरूआत की। अंत में अब्दुल समद (आठ गेंद में नाबाद 22 रन) और डेविड मिलर (सात गेंद में नाबाद 13 रन) की नाबाद पारियों से टीम ने 16.1 ओवर में पांच विकेट पर 193 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें