फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: ग्लैमरस तस्वीरें और क्यूट हंसी...रातों-रात चर्चित हुईं ये 12 मिस्ट्री गर्ल्स, खूबसूरती में खोए फैंस

Fri, 02 May 2025 02:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस सीजन भी सीएसके के मैच में एक लड़की इंटरनेट सनसनी बन गई। रातों रात उस लड़की की फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा देखने को मिला। उसके एक्सप्रेशंस ने लोगों का दिल जीत लिया। कई मीम्स में भी उस एक्सप्रेशन का इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन
1 of 14
आईपीएल की मिस्ट्री गर्ल्स - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2025 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस सीजन में अब तक कई बेहद रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। दर्शकों का पूरा पैसा वसूल हो रहा है। इससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास तो बढ़ा ही है, साथ ही कैमरामैन भी काफी एक्टिव दिख रहे हैं। हर दिन हर मैच में कैमरा एक ऐसी लड़की की तरफ घूमता जो रातोंरात मिस्ट्री गर्ल बन जाती है। सोशल मीडिया पर रातोंरात ये इंटरनेट सनसनी बन जाती हैं और इनकी तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। इस सीजन भी सीएसके के मैच में एक लड़की इंटरनेट सनसनी बन गई। रातों रात उस लड़की की फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा देखने को मिला। हम आपको आईपीएल के 18 सत्र के इतिहास की कुछ मिस्ट्री गर्ल्स के बारे में बता रहे हैं, जो मैच के बाद सोशल मीडिया पर छा गईं...

1. देविका नायर
विज्ञापन

2 of 14
आईपीएल मिस्ट्री गर्ल्स - फोटो : Twitter
आईपीएल 2022 में कैमरे पर एक 'मिस्ट्री गर्ल' को दिखाया गया। उनका नाम देविका नायर है और वह एक प्रोफेशनल डिजिटल मार्केटर हैं। देविका कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। उनके फॉलोअर्स की संख्या में काफी इजाफा देखा गया था।

2. आरती बेदी
विज्ञापन

3 of 14
आईपीएल मिस्ट्री गर्ल्स - फोटो : Twitter
2022 में ही मिस्ट्री गर्ल आरती बेदी भी काफी चर्चा में आई थी। यह मिस्ट्री गर्ल मैच में कोलकाता की टीम को सपोर्ट करने पहुंची थी। मैच के दौरान कैमरामैन ने कई बार इस मिस्ट्री गर्ल पर फोकस किया और उसके हाव भाव कैमरे में दिखाते रहे। कुछ देर बाद इस लड़की की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

3. श्रुति तुली

4 of 14
आईपीएल मिस्ट्री गर्ल्स - फोटो : Twitter
श्रुति इसी सीजन फेमस हुई हैं। उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स रातोंरात लाखों में पहुंच गए।

4. रिया लालवानी
विज्ञापन

5 of 14
आईपीएल मिस्ट्री गर्ल्स - फोटो : Twitter
आईपीएल मैच के दौरान रिया काफी चर्चा में आई थीं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई थी।

5. शशि धीमान
विज्ञापन

6 of 14
आईपीएल मिस्ट्री गर्ल्स - फोटो : Twitter
शशि पंजाब टीम के सोशल मीडिया पेज को संभालती हैं। वह टीम के हर मैच में नजर आती हैं। हालांकि, पहली बार सामने आने पर वह मिस्ट्री गर्ल बन गई थीं।

6. सेजल जायसवाल
विज्ञापन

7 of 14
आईपीएल मिस्ट्री गर्ल्स - फोटो : Twitter
मुंबई इंडियंस की फैन सेजल जायसवाल भी काफी वायरल हो रही हैं। मिस्ट्री गर्ल सेजल पेशे से एक एक्ट्रेस हैं।

7. साहिबा

8 of 14
आईपीएल मिस्ट्री गर्ल्स - फोटो : Twitter
मोहाली की साहिबा भी मिस्ट्री गर्ल के तौर पर फेमस हुई हैं। वह एक आर्टिस्ट और फैशन ब्लॉगर हैं।

8. अदिति हुंडिया

9 of 14
आईपीएल मिस्ट्री गर्ल्स - फोटो : Twitter
अदिति हुंडिया साल 2019 में मिस्ट्री गर्ल बनकर सामने आई थीं। तब वह ईशान किशन की रूमर्ड गर्लफ्रैंड बताई गई थीं। अदिति मुंबई के कई मैचों में ईशान को चीयर करती दिखी थीं। हालांकि, धीरे-धीरे मामला शांत पड़ गया। अदिति आज भी इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं और ग्लैमरस फोटोज शेयर करती हैं।

9. ईशा नेगी

10 of 14
आईपीएल मिस्ट्री गर्ल्स - फोटो : Twitter
इस लड़की को लेकर अफवाह उड़ी थी कि वह दिल्ली कैपिटल्स के तत्कालीन कप्तान ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड हैं। दोनों के सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए कमेंट भी खूब वायरल हुए थे। हालांकि दोनों ने कभी मीडिया के सामने एक दूसरे को लेकर पुष्टि नहीं की। कभी दिल्ली से खेलने वाले पंत के कई मैचों में ईशा उन्हें समर्थन देने पहुंची थीं।

10. आर्याप्रिया भुयान

11 of 14
आईपीएल मिस्ट्री गर्ल्स - फोटो : Twitter
आईपीएल 2025 में चेन्नई और राजस्थान के मैच में एक येलो कलर के टॉप में लड़की रातोंरात इंटरनेट सनसनी बन गई। उसके एक्सप्रेशंस के फैंस कायल हो गए। वह धोनी के आउट होने पर निराश हो गई थीं। इस मिस्ट्री गर्ल का नाम है आर्याप्रिया भुयान। रातोंरात उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या लाखों में पहुंच गई।


11. मालती चाहर

12 of 14
आईपीएल मिस्ट्री गर्ल्स - फोटो : Twitter
साल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के दौरान स्टेडियम में बड़ी स्क्रीन पर एक खूबसूरत महिला का चेहरा दिखते ही फैंस जमकर हल्ला करने लगे। अपनी लुक्स की वजह से वह मिस्ट्री गर्ल किसी पेशेवर मॉडल से कम नहीं लग रही थी। हालांकि, जब वह सोशल मीडिया पर वायरल हुईं और लोगों ने उनके बारे में जानकारी जुटानी शुरू की, तो पता चला कि वह भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन हैं।

12. दीपिका घोष

13 of 14
आईपीएल मिस्ट्री गर्ल्स - फोटो : Twitter
2019 में दीपिका घोष भी काफी चर्चाओं में आई थीं। इसके अलावा भी कई मिस्ट्री गर्ल्स हैं जिनका सोशल मीडिया पर पता नहीं चल सका। वह सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला देखने पहुंची थीं। उनकी क्यूट स्माइल ने उन्हें रातोंरात लाखों फॉलोअर्स दिलवाए थे।
विज्ञापन

14 of 14
आईपीएल मिस्ट्री गर्ल्स - फोटो : Twitter
इसके अलावा भी कई मिस्ट्री गर्ल्स ने सुर्खियां बटोरीं। इनमें से कुछ तो पूरे सीजन तक अपने टीम को सपोर्ट करने पहुंची थीं। हालांकि, उनके नाम का खुलासा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें