ऋतुराज और धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
मैच में क्या हुआ?
चेन्नई की टीम की यह लगातार दूसरी हार रही। पांच बार की चैंपियन टीम अब अपने अगले मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। राजस्थान की टीम का अब पांच अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स से सामना होगा। आरआर-सीएसके मैच की बात करें तो नीतीश राणा की 36 गेंद में 81 रन की पारी और लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा के चार विकेट की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को छह रन से हरा दिया। राजस्थान ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में 2019 के बाद एक भी बार 180 रन से ऊपर का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर नाकाम रही। टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 63 रन बनाए, लेकिन कोई और बल्लेबाज टिक नहीं सका। जडेजा 22 गेंद में 32 रन बनाकर नाबाद रहे।