जैसे ही जोश हेजलवुड ने 20वें ओवर में आरसीबी की जीत सुनिश्चित की तो कोहली की आंखें भर आई और आंसू कपालों पर आ गिरे। अपना चेहरा उन्होंने हथेली में छिपा लिया। आरसीबी के खिलाड़ी उन्हें घेरकर कूदने लगे। आखिर 18 नंबर की जर्सी का 18 साल का इंतजार खत्म हुआ।
फ्री ई-पेपर, सभी विशेष आलेख और सीमित विज्ञापन जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी पाए
आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है। फाइनल में उसने पंजाब किंग्स को छह रन से हरा दिया। एक वक्त पसीने से सराबोर विराट कोहली थोड़े अधीर दिखते हैं। आखिर हो भी क्यों नहीं, उनका और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पहला आईपीएल खिताब बस एक ओवर दूर था। कोहली को जीत की भनक लग चुकी थी और वह मैदान पर ही घुटने के बल बैठकर रोने लगे थे।
विज्ञापन
2 of 14
आईपीएल 2025
- फोटो : PTI/BCCI
जैसे ही जोश हेजलवुड ने 20वें ओवर में आरसीबी की जीत सुनिश्चित की तो कोहली की आंखें भर आई और आंसू कपालों पर आ गिरे। अपना चेहरा उन्होंने हथेली में छिपा लिया। आरसीबी के खिलाड़ी उन्हें घेरकर कूदने लगे। आखिर 18 नंबर की जर्सी का 18 साल का इंतजार खत्म हुआ।
विज्ञापन
3 of 14
रजत के साथ ऐश्वर्या और जितेश के श्लाका
- फोटो : PTI/BCCI
इसके बाद क्या कोहली-अनुष्का, क्या क्रुणाल पांड्या-पंखुड़ी (उनकी पत्नी), क्या दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल और क्या रजत पाटीदार-ऐश्वर्या...सभी ने मैदान पर आकर जश्न मनाया। जितेश की पत्नी श्लाका और मयंक भी पत्नी आशिता भी उनके साथ मैदान में मौजूद रहे।
4 of 14
कार्तिक की पत्नी दीपिका भी बच्चों के साथ वहां पहुंची थीं
- फोटो : PTI
खिलाड़ियों ने परिवार को मैदान पर बुलाया और मैदान पर ही जश्न मनाया। कोहली तो अनुष्का को गले लगाकर रो पड़े। वहीं, कार्तिक ने पत्नी पल्लिकल को गले लगाया और वह भी भावुक दिखे।
विज्ञापन
5 of 14
पंखुड़ी और क्रुणाल
- फोटो : PTI
क्रुणाल ने तो स्टेज पर बैठकर पत्नी पंखुड़ी के साथ तस्वीरें खिंचवाई। वहीं, आरसीबी को अपने पहले साल की ही कप्तानी में चैंपियन बनाने वाले रजत पत्नी ऐश्वर्या से मिलकर भावुक हो गए। इसकी तस्वीरें भी सामने आईं हैं।
विज्ञापन
6 of 14
आईपीएल 2025
- फोटो : PTI
एक महान खिलाड़ी और उस पर अटूट भरोसा करने वाली एक टीम के लिए यह सबसे भावनात्मक पल था। पिछले 18 साल की नाकामियां और निराशा इस पल में पीछे छूट गई। एकमात्र खिताब जो इस पीढी के महानतम क्रिकेटर की झोली में अभी तक नहीं गिरा था, आखिरकार उसे मिला।
विज्ञापन
7 of 14
आईपीएल 2025
- फोटो : PTI
कोहली और आरसीबी का सफर तभी शुरू हुआ जब आईपीएल ने क्रिकेट की दुनिया में पहला कदम रखा था। अठारह साल पहले बेचैन और युवा कोहली पश्चिम दिल्ली का वह गोल मटोल सा लड़का था जो जीत का जुनून लेकर उतरा था। उस समय आरसीबी के ड्रेसिंग रूम में राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले और जाक कैलिस हुआ करते थे।
8 of 14
आईपीएल 2025
- फोटो : PTI
आरसीबी ने कोहली पर भरोसा किया और उसके पूर्व मालिक विजय माल्या ने कोहली को अपने अंदाज में खेलने की छूट दी। फिर 2011 में कोहली आरसीबी के कप्तान बने। 22 साल की उम्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारी और इतना दबाव से भरा माहौल भी उन्हें विचलित नहीं कर सका।
9 of 14
आईपीएल 2025
- फोटो : PTI
12 साल और 143 मैचों तक कमान संभालने वाले कोहली डटे रहे। बेंगलुरु के क्रिकेटप्रेमियों से उनका दिल का रिश्ता गहरा होता गया। यह कोहली का करिश्मा ही था कि बेंगलुरु का हर क्रिकेटप्रेमी आरसीबी का वफादार प्रशंसक बन गया।
10 of 14
आईपीएल 2025
- फोटो : PTI
महेंद्र सिंह धोनी जब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बने तब विश्व कप विजेता भारत के कप्तान बन चुके थे लेकिन कोहली और आरसीबी का रिश्ता धीरे धीरे गहरा होता गया। चेन्नई ने पांच बार आईपीएल जीता और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस ने भी। सनराइजर्स हैदराबाद और डेक्कन चार्जर्स ने भी खिताब जीते।
11 of 14
आरसीबी के खिलाड़ियों ने परिवार के साथ जश्न मनाया
- फोटो : PTI
कोहली ने लेकिन कभी आरसीबी से नाता तोड़ने की नहीं सोची। दर्शकों का प्यार उनकी प्रेरणा रहा और जुनून भी। एक सपना हमेशा उनकी आंखों में पलता रहा, आरसीबी के लिये आईपीएल जीतने का।
12 of 14
आईपीएल 2025
- फोटो : PTI
इस दशक के क्रिकेट के सबसे बड़े ‘शो मैन’ को आखिरकार आईपीएल का ताज मिला। क्रिकेट के अनगिनत रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके कोहली के साथ ही दुनिया भर के आरसीबी प्रशंसक इस पल को शायद ही कभी भुला सकेंगे। इस मौके पर आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स भी मौजूद रहे।
13 of 14
आईपीएल 2025
- फोटो : PTI/BCCI
आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है। 18 सत्र का इंतजार खत्म हो चुका है। आखिरकार विराट कोहली भी चैंपियन बन गए हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे।
जवाब में पंजाब की टीम सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी। आरसीबी आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चैंपियन बन चुकी हैं।