रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आईपीएल प्लेऑफ से पहले जोश हाई हो गया है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड टीम के आखिरी लीग मैच से दो दिन पहले यानी मंगलवार को टीम में शामिल हो गए हैं। भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के मद्देनजर आईपीएल के निलंबन के कारण एक सप्ताह के ब्रेक के दौरान हेजलवुड स्वदेश लौट आए थे। तब वह कंधे की चोट से भी जूझ रहे थे। हालांकि, हेजलवुड अब उस चोट से उबर चुके हैं।