करुण नायर
- फोटो : ANI
मुंबई के खिलाफ मैच में बुमराह की धुनाई की
करुण ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ केवल 22 गेंद में अर्धशतक लगाया। यह उनके आईपीएल करियर का 11वां अर्धशतक रहा। उन्होंने लगभग सात साल बाद इस टूर्नामेंट में अर्धशतक लगाया। पिछली बार करुण ने ऐसा मई 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ किया था। तब उन्होंने 26 गेंद में 54 रन की पारी खेली थी। करुण बतौर इम्पैक्ट खिलाड़ी मैदान पर उतरे थे और उन्होंने मैच में गजब का इम्पैक्ट डाला। दिल्ली की टीम ने बिना किसी स्कोर पर जेक फ्रेजर मैकगर्क का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे करुण ने अभिषेक के साथ दूसरे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी की।
हालांकि, शतक से पहले उन्हें मिचेल सैंटनर ने क्लीन बोल्ड किया, लेकिन जब वह 89 रन बनाकर वापस जा रहे थे तो फैंस ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया। 89 रन आईपीएल में किसी इम्पैक्ट खिलाड़ी द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। करुण ने रोहित शर्मा को इस मामले में पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने पिछले सत्र में लखनऊ के खिलाफ 68 रन बनाए थे। करुण ने इस पारी के दौरान मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी जमकर धुनाई की। उन्होंने इस तेज गेंदबाज के खिलाफ कुल नौ गेंदें खेलीं और 26 रन बटोरे। इसी के साथ वह आईपीएल में बुमराह के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। 2016 में शिखर धवन ने 16 गेंदों में बुमराह के खिलाफ 27 रन बनाए थे। करुण की मैदान में बुमराह से तू-तू-मैं-मैं भी हुई।
इसकी कहानी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...