फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Video: चैंपियन बनने के बाद खूब नाचे बेंगलुरु के खिलाड़ी, परिवार वालों ने भी दिया साथ, सामने आए दो वीडियो

Wed, 04 Jun 2025 12:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2025 का खिताब जीत लिया है। मैच के बाद आरसीबी के खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। क्रुणाल, जितेश और रजत ने जमकर थिरके। देखें वीडियो...
विज्ञापन
1 of 3
आरसीबी के खिलाड़ी डांस करते हुए - फोटो : RCB Instagram
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ियों ने आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद खूब डांस किया। इसका वीडियो सामने आया है। आरसीबी ने खुद ही उस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में क्रुणाल पांड्या परिवार के लोगों और अन्य स्टाफ्स के साथ डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में सभी 'झिंगाट' गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। क्रुणाल के साथ उनकी पत्नी पंखुड़ी ने दिया। क्रुणाल ने फाइनल में गजब की गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए और आरसीबी की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें प्लेयर ऑफ द फाइनल भी चुना गया।
विज्ञापन

2 of 3
रजत, कार्तिक और जितेश डांस करते हुए - फोटो : RCB Instagram
इसके अलावा आरसीबी ने एक और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आरसीबी के खिलाड़ी जैसे ही टीम होटल पहुंचे, उनका स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ किया गया। आरसीबी के खिलाड़ी इस पर खुद को रोक नहीं सके। क्रुणाल, कप्तान रजत पाटीदार ने खूब डांस किया। इनके साथ टीम के उपकप्तान जितेश शर्मा भी डांस करते दिखे। बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक ने भी भांगड़ा किया। क्रुणाल ने ढोल नगाड़ों की धुन पर गरबा भी किया। सुयश शर्मा और यश दयाल भी नाचते दिखे। पाटीदार ने क्वालिफायर-1 जीतने के बाद कहा था कि जश्न फाइनल जीतने के बाद ही मनाया जाएगा और उन्होंने आरसीबी के बाकी खिलाड़ियों के साथ मिलकर खूब जश्न मनाया। विराट कोहली ने भी भांगड़ा किया।



विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
कप्तान रजत डांस करते हुए - फोटो : RCB Instagram
आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है। 18 सत्र का इंतजार खत्म हो चुका है। आखिरकार विराट कोहली भी चैंपियन बन गए हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी। आरसीबी आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चैंपियन बन चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें