फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: पांच खिलाड़ियों के रिटेंशन की अनुमति दे सकता है BCCI, मेगा नीलामी से पहले ये नियम हो सकते हैं लागू

Wed, 25 Sep 2024 09:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाल ही में बीसीसीआई के अधिकारियों ने आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजियों के मालिकों के साथ मुलाकात की थी। इस दौरान खिलाड़ियों के रिटेंशन पर चर्चा हुई थी
विज्ञापन
1 of 7
आईपीएल - फोटो : BCCI/IPL
आईपीएल 2025 से पहले होने वाली मेगा नीलामी की तैयारियां शुरू हो गई हैं और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जल्द ही खिलाड़ियों के रिटेंशन पर आधिकारिक एलान कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बोर्ड गुरुवार को इसकी घोषणा कर सकता है। हालांकि, इसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन

2 of 7
आईपीएल - फोटो : BCCI/IPL
बीसीसीआई और फ्रेंचाइजियों के बीच हो चुकी बैठक
हाल ही में बीसीसीआई के अधिकारियों ने आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजियों के मालिकों के साथ मुलाकात की थी। इस दौरान खिलाड़ियों के रिटेंशन पर चर्चा हुई थी जिसमें अधिकांश टीमों ने पांच-छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की इच्छा जताई थी। टीमों का मानना है कि पुराने खिलाड़ियों को रिटेन करने से उनकी ब्रांड वैल्यू भी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

3 of 7
आईपीएल - फोटो : BCCI/IPL
2022 से पहले मिली चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति
आईपीएल 2022 से पहले बीसीसीआई ने टीमों को चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी थी। इसमें तीन से ज्यादा भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ियों से ज्यादा शामिल नहीं हो सकते। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि कितने विदेशी खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी रिटेन कर सकती हैं। 

4 of 7
आईपीएल - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस को होगा फायदा
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक,  पांच खिलाड़ियों को रिटेन किए जाने की संभावना के साथ अब सभी की निगाहें मुंबई इंडियंस पर हैं। पिछले एक दशक से उनकी कोर टीम एक जैसी ही रही है, लेकिन इस साल हार्दिक पांड्या की कप्तानी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि वे अपने रिटेनर को किस तरह से टीम में शामिल करते हैं। बीसीसीआई ने आगामी नीलामी के लिए खिलाड़ियों को बनाए रखने की कीमत अब तक तय नहीं की है।

आईपीएल 2022 से पहले मुंबई इंडियंस ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था। इसमें रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (आठ करोड़) और कीरोन पोलार्ड (छह करोड़) शामिल थे। एमआई की तरफ से सबसे ज्यादा रकम हिटमैन को दी गई थी। हालांकि, इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि किन खिलाड़ियों को इसका फायदा होगा। 
विज्ञापन

5 of 7
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL
धोनी के भविष्य पर लटकी तलवार
इसके अलावा सभी की नजरें धोनी पर भी टिकी हैं। बीसीसीआई की रिटेंशन पॉलिसी पर चेन्नई के पूर्व कप्तान का भविष्य टिका हुआ है। बीसीसीआई फिलहाल आईपीएल 2024 की रणनीति पर विचार कर रहा है। कई फ्रेंचाइजी और उनके अधिकारियों ने पहले ही उन खिलाड़ियों की संख्या पर प्राथमिकताएं सौंप दी हैं जिन्हें वे बनाए रखना चाहते हैं। वहीं, कुछ फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन संख्या को आठ तक बढ़ाने का अनुरोध किया है, जबकि कुछ एक भी खिलाड़ी को बनाए रखने के इच्छुक नहीं हैं। अंतिम रिटेंशन संख्या पांच या छह होने की संभावना है, लेकिन बीसीसीआई ने अभी इस मामले पर औपचारिक सूचना जारी नहीं की है।
विज्ञापन

6 of 7
आईपीएल - फोटो : twitter
मेगा नीलामी को लेकर उठ रही यह मांग
खिलाड़ियों के रिटेंशन की संख्या तय करने के बाद इस बार की नीलामी एक बड़ी नीलामी होगी। हाल ही में हुई बीसीसीआई की बैठक में फ्रेंचाइजियों ने मांग उठाई थी कि नीलामी को एक साल के लिए टाल दिया जाए। फ्रेंचाइजियों ने इसके पीछे निरंतरता का हवाला दिया था। अधिकांश टीमों का मानना है कि मेगा नीलामी चार या पांच साल के चक्र में हो। बता दें कि, पिछली दो मेगा नीलामी चार साल के चक्र (2018 और 2022) में हुई थी।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कोलकाता नाइट राइडर्स के सह मालिक शाहरुख खान ने इस साल मेगा नीलामी नहीं कराने के पक्ष में आवाज उठाई थी। वहीं, केकेआर के अलावा मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस भी मेगा नीलामी को स्थगित करने के पक्ष में थे। हालांकि, अंतिम निर्णय बीसीसीआई को लेना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आईपीएल - फोटो : BCCI/IPL
फ्रेंचाइजियों की क्या है मांग?
आईपीएल 2025 से पहले फ्रेंचाइजियों ने मांग की है कि मेगा नीलामी की अवधि पांच साल कर दी जाए। इसके अलावा टीमों को चार से छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत दी जाए और प्रत्येक टीम को कम से कम आठ राइट टू मैच (आरटीएम) का विकल्प दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें