आईपीएल 2025
- फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ सुपर जाएंट्स
खिलाड़ियों की संख्या: 24/25 (6 विदेशी)
कप्तान: ऋषभ पंत
लखनऊ ने ऋषभ पंत को आईपीएल नीलामी (27 करोड़ रुपये) में बिकने वाला सबसे महंगा खिलाड़ी बनाकर इतिहास रच दिया और उन्हें अपना कप्तान भी बनाया। लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने आक्रामक क्रिकेट शैली की बात की थी और उनके बल्लेबाजी क्रम में अगले सीजन यह शैली दिख सकती है। हालांकि, टीम में पंत के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाला कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं है। उनके पास अनुभवी भारतीय बल्लेबाजों की कमी है। अब्दुल समद अब तक अपनी क्षमता नहीं दिखा सके हैं। वहीं, आयुष बदोनी पिछले सीजन फ्लॉप रहे थे। विदेशी बल्लेबाजों में टीम के पास डेविड मिलर, एडेन मार्करम, पूरन, मार्श हैं, लेकिन इनमें से कोई चार विदेशी ही खेल सकेगा। हालांकि, टीम की गेंदबाजी बेहद मजबूत दिख रही है और उनके पास भारतीय विकल्पों का खजाना है।