गुरबाज ने 14 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 23 रन की पारी खेली। हालांकि, गुरबाज के लिए इस सीजन में आकर खेलना आसान नहीं था। गुरबाज की मां बीमार हैं और उन्हें अस्पताल छोड़कर गुरबाज भारत पहुंचे हैं।
आईपीएल 2024 के पहले क्वालिफायर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की। 160 रन के लक्ष्य को केकेआर की टीम ने 13.4 ओवर में हासिल कर लिया। टीम को रहमनुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने 44 रन की साझेदारी की। फिल सॉल्ट के नहीं रहने से अफगानिस्तान के ओपनर रहमनुल्लाह गुरबाज ओपनिंग के लिए उतरे।
विज्ञापन
2 of 5
रहमनुल्लाह गुरबाज
- फोटो : IPL/BCCI
उन्होंने 14 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 23 रन की पारी खेली। हालांकि, गुरबाज के लिए इस सीजन में आकर खेलना आसान नहीं था। सॉल्ट के रहते हुए वह भारत भी नहीं पहुंचे थे। हालांकि, सॉल्ट को इंग्लैंड वापस जाना पड़ा। ऐसे में केकेआर के टीम मैनेजमेंट ने गुरबाज को फोन किया। गुरबाज को आननफानन में भारत आना पड़ा और फिर केकेआर को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। गुरबाज ने यह भी कहा कि अफगानिस्तान के खिलाड़ी इस लीग के जरिये अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप की भी तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाड़ियों की नजरें उस टूर्नामेंट पर है, क्योंकि फ्रेंचाइजी क्रिकेट से बढ़कर देश के लिए खेलना है।
विज्ञापन
3 of 5
रहमनुल्लाह गुरबाज
- फोटो : IPL/BCCI
अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने बताया कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल प्लेऑफ में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने के लिए वह अपनी बीमार मां को अस्पताल में छोड़कर आए थे क्योंकि इस टीम को भी वह अपना परिवार मानते हैं। इस सत्र में पहला मैच खेलने वाले गुरबाज ने दो कैच लेने के अलावा सूझबूझ वाली बल्लेबाजी भी की। केकेआर ने सनराइजर्स को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
4 of 5
रहमनुल्लाह गुरबाज
- फोटो : IPL/BCCI
गुरबाज ने मैच के बाद कहा- एक क्रिकेटर को हमेशा पता होना चाहिए कि उसे क्या करना है। लीग क्रिकेट में बहुत कम क्रिकेटर ही खेल पाते हैं। मौका मिलने पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। मौका नहीं मिलने पर भी हमेशा तैयार रहना चाहिए। मेरी मां अभी भी बीमार हैं। मैं जब वहां था तो मुझे यहां से फोन आया कि फिल सॉल्ट जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरबाज हमें तुम्हारी जरूरत है। मैंने कहा कि ठीक है, मैं आ रहा हूं। मेरी मां अस्पताल में हैं और मैं उनसे लगातार बात कर रहा हूं, लेकिन यह भी मेरा परिवार है। मुझे दोनों में संतुलन बनाना है। यह कठिन है, लेकिन बनाना जरूरी है।
गुरबाज ने कहा कि केकेआर ने टॉस जीतने पर पहले गेंदबाजी का फैसला लेने का ही सोचा था। सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला गलत साबित हुआ। गुरबाज ने कहा- में पता है कि सनराइजर्स की बल्लेबाजी कितनी मजबूत है। हमें लक्ष्य का पता होना चाहिए ताकि उस हिसाब से खेल सकें। हमने अच्छी गेंदबाजी की और सनराइजर्स जैसी टीम को 160 रन पर रोकना बहुत बड़ी बात थी।