Kohitur Mango: गर्मी का मौसम लोगों को पसंद हो या न हो, लेकिन इस मौसम में लोगों को आम का इंतजार जरूर होता है। गर्मियों में मार्केट में कई प्रकार के आम देखने को मिलते हैं, जो खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होते हैं। आपने कई तरह के आम खाए भी होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे दुर्लभ आम के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने अनूठे रंग और बनावट के कारण मशहूर है। कई लोगों का मानना है कि यह खास किस्म का आम 18वीं शताब्दी में बागवानी विशेषज्ञ हकीम अदा मोहम्मदी ने नवाब सिराज-उद-दौला के लिए विशेष तरीके से उगाया था। मूल रूप से शाही परिवारों के लिए ही आरक्षित इस आम को कोहितूर आम के नाम से जाना जाता है, जो विलुप्त हो चुके कलोपहार आम और एक अन्य किस्म के आम का मिश्रण बताया जाता है। आइए इस खास आम के बारे में और अधिक जानते हैं...