फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: लीग राउंड में नौ मैच बाकी, नौ टीमें प्लेऑफ की दौड़ में; जानें चेन्नई-मुंबई सहित सभी टीमों के समीकरण

Mon, 15 May 2023 06:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। बाकी बचे नौ मुकाबलों में नौ टीमों की भाग्य का फैसला होगा। हम आपको यहां सभी टीमों के समीकरण के बारे में बता रहे हैं...
विज्ञापन
1 of 10
आईपीएल - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल के 16वें सीजन में लीग राउंड के 61 मैच खेले जा चुके हैं। अब सिर्फ नौ मुकाबले बाकी हैं। उसके बाद प्लेऑफ मैच शुरू हो जाएंगे। 61 मैच के बाद भी अब तक किसी टीम की जगह प्लेऑफ में पक्की नहीं हुई है। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस दौड़ से बाहर जरूर हो गई है। बाकी बचे नौ मुकाबलों में नौ टीमों के भाग्य का फैसला होगा। हम आपको यहां सभी टीमों के समीकरण के बारे में बता रहे हैं...
विज्ञापन

गुजरात टाइटंस

2 of 10
गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI
हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने 12 मैच खेले हैं। आठ जीत के साथ उसके 16 अंक हैं और उसका नेट रनरेट 0.761 है। गुजरात को दो मैच खेलने हैं। सनराइजर्स हैदराबाद से उसे घरेलू मैदान पर सोमवार (15 मई) को खेलना है। वहीं, 21 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ उसके होम ग्राउंड पर खेलना है। अगर गुजरात की टीम बाकी बचे मैचों में एक जीत भी हासिल कर लेती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। साथ ही शीर्ष दो में रहकर ग्रुप राउंड का समापन करेगी। वहीं, दोनों मुकाबलों में हारने के बाद वह शीर्ष दो से बाहर हो सकती है। हालांकि, उसके बावजूद वह प्लेऑफ में पहुंच सकती है।
विज्ञापन

चेन्नई सुपरकिंग्स

3 of 10
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : IPL/BCCI
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स को अब ग्रुप राउंड में सिर्फ एक मैच खेलना है। उसका मुकाबला 20 मई को दिल्ली कैपिटल्स से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। चेन्नई के 13 मैचों में 15 अंक हैं। उसका नेट रनरेट 0.381 है। चेन्नई की टीम अगर दिल्ली को हरा देती है तो वह आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। साथ ही शीर्ष दो में भी रह सकती है। हालांकि, अगर चेन्नई की टीम दिल्ली से हारती है तो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर भी हो सकती है। अभी भी पांच टीमों के पास से 16 अंक हासिल करने का मौका है। ऐसे में धोनी दिल्ली के खिलाफ कोई कोताही बरतना नहीं चाहेंगे।

मुंबई इंडियंस

4 of 10
मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
टूर्नामेंट में धीमी शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम अब खिताब की दावेदार बन गई है। उसने 12 मैच में सात मैच जीते हैं। उसका नेट रनरेट 0.117 है। मुंबई के लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद से खेलना है। अगर वह दोनों मैचों में जीत लेती है आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। एक मैच हारने पर उसके कुल 16 अंक होंगे। फिर मुंबई को अन्य टीमों के नतीजों और नेट रनरेट पर निर्भर रहना पड़ेगा। दोनों मैच हारने की स्थिति में उसकी आगे बढ़ने की उम्मीदें काफी कम हो जाएंगी। दो टीमें पहले से ही 15 या उससे ज्यादा अंक हासिल कर चुकी हैं। फिर मुंबई को चौथे स्थान के लिए चार टीमों से लड़ना होगा। इस दौरान नेट रनरेट काफी अहम हो जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ सुपर जाएंट्स

5 of 10
लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ ने अब तक 12 मैच खेले हैं। उसके 13 अंक हैं। लखनऊ को अभी मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स से खेलना है। अगर वह दोनों मैचों में जीत लेती है तो आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। एक मैच हारने पर भी आगे जा सकती है, लेकिन नेट रनरेट अहम हो जाएगा। अगर दोनों मैचों में हार जाती है तो वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी।
विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

6 of 10
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी की टीम ने राजस्थान के खिलाफ बड़ी जीत हासिल कर अंक तालिका में छलांग लगाई है। वह पांचवें पायदान पर पहुंच गई है। उसका नेट रनरेट -0.345 से 0.166 हो गया है। विराट कोहली की टीम अगर अपने बाकी बचे दो मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस को हरा भी देती है तो प्लेऑफ में उसका स्थान पक्का नहीं होगा। उसे अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। एक मैच हारने के बाद तो उसकी स्थिति और ज्यादा खराब हो जाएगी। इस बार 14 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल दिख रहा है।
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स

7 of 10
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान ने 13 मैच खेल लिए हैं। उसके 12 अंक ही हैं। राजस्थान का नेट रनरेट 0.140 है। उसे पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है। अगर पंजाब के खिलाफ उसे जीत मिलती है तो 14 अंक हो जाएंगे। ऐसे में वह प्लेऑफ में पहुंच सकती है, बर्शते अन्य टीमों के नतीजे उसके पक्ष में हो। अगर आरसीबी, लखनऊ सुपर जाएंट्स और पंजाब किंग्स अपने दोनों मैच हार जाए और सनराइजर्स की टीम गुजरात या मुंबई के खिलाफ कोई मैच हारे तो राजस्थान की टीम इस परस्थिति में 14 अंकों के साथ आगे बढ़ सकती है। ऐसे में चौथे स्थान के लिए राजस्थान और कोलकाता के बीच भिड़ंत होगी। फिर संजू सैमसन की टीम बेहतर नेट रनरेट के आधार पर आगे बढ़ जाएगी।

पंजाब किंग्स

8 of 10
पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब के 12 मैचों में 12 अंक हैं। उसे दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। पंजाब उन छह टीमों में शामिल है जो 16 या उससे अधिक अंक हासिल कर सकती है। अगर वह दोनों मैचों में जीत लेती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे। उसका नेट रनरेट काफी कम हैं। पंजाब को दोनों मैचों में बड़ी जीत हासिल करनी होगी, नहीं तो दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। एक मैच हारने की स्थिति में उसके 14 अंक होंगे और फिर उसे कई टीमों के नतीजों पर नजर रखनी होगी।

कोलकाता नाइटराइडर्स

9 of 10
कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता के 13 मैच में 12 अंक हैं और उसे लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ एक मैच में खेलना है। अगर कोलकाता उस मैच को जीत लेती है तो 14 अंक हो जाएंगे। इस जीत के बावजूद वह प्लेऑफ में सीधे नहीं पहुंच सकता। सुपर जाएंट्स को हराने के बाद कोलकाता इस बात की दुआ करेगी कि तीन से ज्यादा टीमें 14 अंक को पार नहीं कर पाए। कोलकाता को फिर अन्य टीमों के नतीजों और नेट रनरेट पर निर्भर रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद

10 of 10
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
अंक तालिका में नौवें स्थान पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद के 11 मैच में आठ अंक हैं। उसे गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है। अगर सनराइजर्स तीनों मैच में जीत लेती है तो उसके 14 अंक हैं। ऐसे में उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर नजर रखनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें